समाजसेवी अजय सिंह ने मदद के बढ़ाए हाथ, पुलिस और आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को सौंपा जंपिंग गद्दा Success Story: पुलिस ने मांगी रिश्वत तो लड़की ने शुरू कर दी UPSC की तैयारी, पहले IPS बनीं; फिर IAS बनकर पिता का सपना किया साकार JEE Main 2025: जेईई मेन में VVCP के छात्र-छात्राओं ने फिर लहराया परचम, जिले के टॉप थ्री पर कब्जा BIHAR NEWS: बिहार के गरीबों के लिए 2102 करोड़ रू की मंजूरी, जल्द ही खाते में जायेगी राशि, डिप्टी CM ने PM मोदी को कहा 'धन्यवाद' Chanakya Niti: दौलत, औरत और औलाद ...चाणक्य ने इन्हें क्यों बताया अनमोल? नीतीश कुमार को बड़ा झटका, जेडीयू के पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद आलम ने दिया इस्तीफा Namami Gange Yojana: बिहार के इस जिले को केंद्र सरकार की सौगात, नमामी गंगे और अटल मिशन के तहत मिलेगा साढ़े पांच सौ करोड़ का विकास पैकेज जनेऊ नहीं उतारा तो परीक्षा से किया बाहर, FIR के बाद बढ़ी सियासत Parenting Tips: पढ़ाई के दौरान क्यों आती है बच्चों को नींद? ये काम करें; दूर हो जाएगी परेशानी Bihar politics: बहुमत है, पर नैतिकता नहीं', बीजेपी पर बरसे मनोज झा, वक्फ कानून की वापसी की उठाई मांग!
MUNGER : बिहार शुरू से ही अपने अनोखे कारनामों को लेकर चर्चा में रहा है। यहां कभी देवर को अपने भाभी से इश्क हो जाता है। तो कभी देवर अपनी पत्नी को छोड़ भाभी के साथ रफ़्फ़ुचकर हो जाता है। ऐसे में देवर-भाभी से जुड़ा हुआ एक ताजा मामला मुंगेर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बिजली की समस्या को लेकर दोनों में मामूली विवाद हुआ और उसके बाद भाभी ने चाकू गोद देवर को मौत के घाट उतार डाला। इस घटना के बाद इलाके में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मुंगेर जिला अंतर्गत धरहरा थाना क्षेत्र के अदलपुर गांव के रहने वाले उपेंद्र मंडल के 26 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार का विवाद अपनी भाभी से हुआ। भाभी ने गुस्से में आकर देवर के पेट में चाकू मार दी।जिससे आनन फानन में परिजनों के द्वारा इलाज के लिय जब सदर अस्पताल लाया गया तब डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि, मृतक अभिषेक कुमार की शादी 6 माह पूर्व ही कंचन कुमारी से हुई थी। हत्या के बाद अपने पति को खोने पर पत्नी कंचन देवी सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल है। पत्नी सदर अस्पताल में अपने पति के शव के पास खड़ी होकर रो -रो कर रही थी कि अब मेरा कौन रखवाला होगा। जबकि, उसके पति का 3 दिसंबर को मुंबई के लिए टिकट बना हुआ था। वह दुर्गा पूजा में यह घर आया था।पर्व त्यौहार मनाने के बाद मजदूरी करने मुंबई जाना वाला था। लेकिन होनी को कुछ और मंजूर था। इस संबंध में मृतक की पत्नी कंचन कुमारी ने कहा कि- हमारी गोतनी सोनी कुमारी का विवाद मेरे पति से घर में बिजली जलाने को लेकर हुआ था।
उधर, इस घटना को लेकर मृतक के पत्नी ने बताया कि मेरे पति रात घर आए और घर में पंखा चला दिए। जिससे मेरी गोतनी के घर में लगा बल्ब की रोशनी कम हो गई।वह आकर बोली की तुम पंखा बंद करो,मेरे घर में बल्ब नहीं चल रहा है। इस पर मेरे पति ने कहा कि तुम्हारा बिजली का कनेक्शन अलग है। मेरा बिजली का कनेक्शन अलग है।मैं पंखा बन्द नहीं करूंगा। इस पर भाभी ने मेरे पति को चाकू मार दिया। चाकू लगने के बाद हम लोग उसे सदर अस्पताल लाये। जहां चिकित्सकों ने मेरे 26 वर्षीय पति अभिषेक कुमार को मृत घोषित कर दिया। मृतक अभिषेक के पिता उपेंद्र मंडल एवं मां अनिता देवी ने कहा कि हमारे छह बच्चे हैं।