BIHAR NEWS : सहरसा में स्कॉर्पियो में भीषण आग, जिला पशुपालन पदाधिकारी बुरी तरह झुलसे Bihar News: बिहार के 25 हजार मध्य विद्यालय बनेंगे डिजिटल, खर्च होंगे ₹2,621 करोड़ Police Transfer Posting: बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादला, 155 दारोगा का हुआ ट्रांसफर Police Transfer Posting: बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादला, 155 दारोगा का हुआ ट्रांसफर Bihar News: करनी का फल...पथ निर्माण विभाग ने इस कंपनी को 10 सालो के लिए किया ब्लैकलिस्टेड, वजह जानें.... RRB NTPC 2025 : NTPC आंसर-की कब होगी जारी? जानें रिजल्ट पर क्या है अपडेट, बोर्ड ने दी पूरी जानकारी Bihar Crime News: कार सवार नागा साधुओं ने CSP संचालक से की लूटपाट, पुलिस ने खदेड़कर दबोचा Bihar Crime News: कार सवार नागा साधुओं ने CSP संचालक से की लूटपाट, पुलिस ने खदेड़कर दबोचा UPI RULE : आज से बदल गए UPI के नियम, अब इतने रुपए तक कर सकेंगे पेमेंट; ज्वैलरी खरीदने की भी बढ़ी लिमिट Patna Train News: पटना में बड़ा रेल हादसा टला, खुलने के साथ ही दो हिस्सों में बंटी एक्सप्रेस ट्रेन; यात्रियों में मचा हड़कंप
1st Bihar Published by: Updated Thu, 14 Jul 2022 08:41:08 PM IST
- फ़ोटो
DESK: भाभी को उसके मायके पहुंचाने गये देवर की हत्या कर दी गयी। हत्या का आरोप भाभी के मायकेवालों पर ही लगा है। मृतक के बड़े भाई ने अपने ही ससुरालवालों को हत्या का आरोपी बनाया है। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। भाभी के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि अन्य आरोपी फरार हो गये है जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पीड़ित परिवार अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
घटना पूर्वी चंपारण के मेहसी थाना क्षेत्र स्थित दामोदरपुर गांव का है। मृतक की पहचान 20 वर्षीय अखिलेश के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक अपने बड़े भाई की शादीशुदा साली से बेइंतहा प्यार करता था। भईया की शादी भी उससे दिलों जान से चाहती थी। शादी होने के बाद भी लड़की अपनी बहन के देवर को पसंद करती थी। दोनों का प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था। लड़की की शादी के बाद भी यह सिलसिला जारी था।
लड़की के परिजनों को यह बात नागवार गुजर रहा था। एक दिन जब युवक अपनी भाभी को पहुंचाने उसके मायके गया तभी मौका पाकर भाभी के मायके वालों ने गला दबाकर और चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद घर के सभी सदस्य मौके से फरार हो गये। लड़के के परिवारवालों को बताया गया कि ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गयी है।
आनन फानन में मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के शव को देखते ही चिख चिख कर रोने लगे। मृतक के परिजनों ने देखा कि घर में कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं जिसके बाद मृतक के बड़े भाई राकेश राम ने अपने भाई के ससुर रामनाथ राम, लालपरी देवी, मरच्छिया देवी, गोल्डन राम,राजेश राम व सविता देवी पर हत्या का मामला दर्ज कराया है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा और पूरे मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने एक आरोपी रामनात को गिरफ्तार कर लिया है वही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
बताया जाता है कि अखिलेश कुमार हमेशा अपने भाई के ससुराल जाया करता था। इसी दौरान भईया की साली को दिल दे बैठा। भईया की साली भी उसे चाहने लग गयी। प्यार से यह मामला शादी तक पहुंच गया लेकिन उनकी शादी के लिए लड़की वाले तैयार नहीं थे। जिसके बाद लड़की की शादी वैशाली के बखरा निवासी राजेश राम के साथ हो गयी। शादी के बाद भी दोनों का मिलना जुलना जारी रहा। इस बार लड़की का पति ससुराल आया हुआ था और ससुराल में रह रहा था।
तभी भाभी को मायके पहुंचाने के लिए अखिलेश भी पहुंच गया। जहां उसकी निर्मम हत्या कर दी गयी है। हत्या का आरोप मृतक के परिजनों ने बहू के मायके वालों पर लगाया है। घटना के बाद लड़की के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन अन्य आरोपी मौके से भाग खड़े हुए है।
फरार सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मृतक के परिजनों का कहना है कि शादी के नाम पर अखिलेश से लाखों रुपये लेने के बावजूद लड़की के बाप ने शादी नहीं की। बेटी की शादी दूसरी जगह तय कर दी। जब अखिलेश पैसे मांगने गया तब साजिश के तहत उसे अपने घर बुलाया और उसकी हत्या कर दी। परिजन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।