ब्रेकिंग
भरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की सीधी टक्कर में तीन युवकों की मौत‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़भरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की सीधी टक्कर में तीन युवकों की मौत‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भाई को छठी मईया ने CM बनाया अब PM बनाएंगी, महापर्व छठ पर बोलीं नीतीश की बड़ी बहन

PATNA: लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर बिहार में उत्साह का माहौल है। महापर्व छठ के तीसरे दिन छठ व्रतियों ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ महापर्व पर मुख्यमंत्री नीतीश कुम

भाई को छठी मईया ने CM बनाया अब PM बनाएंगी, महापर्व छठ पर बोलीं नीतीश की बड़ी बहन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर बिहार में उत्साह का माहौल है। महापर्व छठ के तीसरे दिन छठ व्रतियों ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ महापर्व पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने परिवार के सदस्यों के साथ भगवान सूर्य की आराधना की। सीएम नीतीश ने डूबते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और प्रदेशवासियों की तरक्की की कामना की। सीएम आवास में पूरे परिवार के साथ नीतीश कुमार मौजूद रहे। घर की महिला छठव्रती ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ दिया।


 इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बड़ी बहन ऊषा देवी भी मौजूद रही। इस दौरान मीडिया से उन्होंने बातचीत की। कहा कि हमलोगों ने मन्नत मांगी थी कि भाई मुख्यमंत्री बन जाए। छठी मईया ने हमारी मनोकामना पूरी की और भाई बिहार के सीएम बन गये। सीएम बनने के बाद वे बिहार की तरक्की के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इस बार हम सभी ने भाई के पीएम बनने की मन्नत मांगी है।


छठी मईया पर पूरा भरोसा है कि एक बहन की मनोकामना वो जरूर पूरा करेंगी। नीतीश कुमार की बड़ी बहन ऊषा देवी ने बताया कि भाई नीतीश कही भी रहते हैं वो छठ पूजा में जरूर शामिल होते हैं। वे घर पर प्रसाद खाने जरूर आते हैं। हमने छठी मईया से दुआ मांगी थी कि यदि भाई बिहार के सीएम बन जाएंगे तब मुख्यमंत्री आवास में ही छठ करवाएंगे। तब से आज तक महापर्व छठ सीएम हाउस में ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस बार भी मुख्यमंत्री आवास में ही छठ हो रहा है। नीतीश कुमार ने आज डूबते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और प्रदेश की तरक्की की कामना की।