1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Sep 10, 2023, 5:38:39 PM
- फ़ोटो
NALANDA: भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना बिहार के नालंदा जिले में सामने आई है। जहां एक भाई ने अपनी चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद से वह फरार हो गया। वही नाबालिग पीड़िता 7 महीने की गर्भवती है। पीड़िता ने बेन थाने में आरोपी चचेरे भाई के खिलाफ लिखित आवेदन दिया था।
जिसके बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में आरोपी को गया जिले से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। वेन थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि पीड़िता नाबालिग है और वह सात महीने की गर्भवती है। आरोपी चचेरे भाई को गया से गिरफ्तार किया गया है जिसे जेल भेजा गया है।
इस घटना ने भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार करने का काम किया है। इस घटना से परिजनों के साथ-साथ इलाके के लोग भी हैरान हैं। आरोपी चचेरे भाई को कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की बात कह रहे हैं। लोगों का कहना है कि हमारा समाज किस ओर जा रहा है पता नहीं चलता। इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। युवक ने भाई बहन के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने का काम किया है।