ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

24 घंटे के अंदर लगातार दो मर्डर से सनसनी, भागलपुर में अपराधियों ने एक व्यक्ति को मारी गोली

BHAGALPUR : भागलपुर मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भतोड़िया से गोलहु जाने वाली मुख्य सड़क के किनारे अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक की अभी पहचान नह

24 घंटे के अंदर लगातार दो मर्डर से सनसनी, भागलपुर में अपराधियों ने एक व्यक्ति को मारी गोली
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR : भागलपुर मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भतोड़िया से गोलहु जाने वाली मुख्य सड़क के किनारे अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। वहीं घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस छानबीन में जुट गई है। शहर में लगातार 24 घंटे के अंदर यह दूसरी हत्या की घटना सामने आई है। 


कल शाम 4 बजे लोदीपुर थाना क्षेत्र के बाईपास के पास जमीन दिखाने के नाम पर युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम किया था। वहीं आज सुबह-सुबह मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र में हत्याकांड को लेकर शहर में पुलिस के गस्ती और मुस्तैदी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।  


कल ही वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा क्राइम मीटिंग कर सभी थाना प्रभारियों को अपराध की रोकथाम के लिए कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। उसके बावजूद लगातार दो घटना पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल खड़े कर रहे हैं। अब देखने वाली बात है कि दोनों घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधी कब तक पुलिस के पकड़ में होते हैं।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता