ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

भागलपुर बम ब्लास्ट मामला: मुख्य आरोपी मो.आजाद ने कोर्ट में किया सरेंडर, अब रिमांड पर लेगी पुलिस

BHAGALPUR: भागलपुर बम ब्लास्ट मामले में नामजद मुख्य आरोपी मो.आजाद ने आज कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जिस मकान में ब्लास्ट हुआ था आजाद उसका वह मालिक था। ब्लास्ट के दिन से ही वह फरार चल

भागलपुर बम ब्लास्ट मामला: मुख्य आरोपी मो.आजाद ने कोर्ट में किया सरेंडर, अब रिमांड पर लेगी पुलिस
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर बम ब्लास्ट मामले में नामजद मुख्य आरोपी मो.आजाद ने आज कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जिस मकान में ब्लास्ट हुआ था आजाद उसका वह मालिक था। ब्लास्ट के दिन से ही वह फरार चल रहा था। आजाद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिसिया दबिश को देखते हुए सोमवार को उसने भागलपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। भागलपुर के एसएसपी बाबू राम ने इस बात की पुष्टि की है। एसएसपी ने बताया कि नामजद आरोपी मो.आजाद को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। 


भागलपुर ब्लास्ट मामले में झारखंड से कनेक्शन बात भी सामने आई थी। भागलपुर एटीएस के खुलासे में पता चला कि जिस घर में विस्फोट हुआ था वहां विस्फोटक झारखंड के साहेबगंज जिले से लाया गया था। अब इस मामले में टेरर एंगल से भी जांच हो रही है। वहीं धमाके के बाद से घर का मालिक मोहम्मद आजाद फरार हो गया था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद सोमवार को उसने भागलपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। 


जांच में इस बात का भी पता चला कि मोहम्मद आजाद ही लीलावती को बारूद की सप्लाई करता था। पटाखा बनाने के अवैध कारोबार में दोनों पार्टनर थे। गौरतलब है कि काजवली चक में हुए बम ब्लास्ट में 4 घर जमींदोज हो गए थे। इस घटना में 15 लोगों की मौत हुई थी।मृतकों में एक 18 माह का बच्चा भी शामिल था। मुख्य आरोपियों में लीलावती, मुकेश मंडल और मोहम्मद आजाद शामिल थे। लीलावती की भी इस हादसे में मौत हो गयी थी। वही मो. आजाद धमाके के बाद से फरार हो गया था। पुलिस दबिस को देखते हुए आज उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। 



रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता