ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

बेतिया : प्रेमी को भिजवाया जेल तो प्रेमिका ने दे दी जान, परिजनों ने लड़के को घर में बंद कर पीटा

BETTIAH : खबर बेतिया से है, जहां नाबालिग प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की उसके परिजनों ने पहले तो जमकर पिटाई कर दी और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जिससे दुखी होकर प्रेमिका ने कमरे में फांसी लग

बेतिया : प्रेमी को भिजवाया जेल तो प्रेमिका ने दे दी जान, परिजनों ने लड़के को घर में बंद कर पीटा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH : खबर बेतिया से है, जहां नाबालिग प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की उसके परिजनों ने पहले तो जमकर पिटाई कर दी और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जिससे दुखी होकर प्रेमिका ने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


घटना नरकटियागंज के शिकारपुर थाना क्षेत्र की है। स्थानीय लोगों की मानें तो घर में घुसे युवक को लड़की के परिजनों ने मारपीट कर घर बंद कर दिया।इस दौरान परिजनों ने लड़की की भी पिटाई की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रेमी को लड़की के घरवालों से छुड़ाकर थाने ले गई।


लड़की के पिता ने प्रेमी के खिलाफ थाने में लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने लड़के को पास्को एक्ट के तहत जेल भेज दिया। इसी बीच पुलिस को खबर मिली कि लड़की ने आत्महत्या कर ली है। 


बताया जा रहा है कि लड़की रात को अपने कमरे में थी। सुबह जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ। जिसके बाद परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया और कमरे के भीतर का नजारा देखकर दंग रह गये। लड़की का शव पंखे से लटका हुआ पाया गया। लडका और लड़की एक ही गांव के बताए जाते हैं।