ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बेतिया में विवाहिता की गला दबाकर हत्या, घटना के बाद ससुरालवाले फरार, पटना में राजमिस्त्री का काम करता हैं पति

BETTIAH: इस वक्त की बड़ी खबर बेतिया से है जहां सिरिसिया थाना क्षेत्र के मुसहरी टोला वार्ड 01 में विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव

बेतिया में विवाहिता की गला दबाकर हत्या, घटना के बाद ससुरालवाले फरार, पटना में राजमिस्त्री का काम करता हैं पति
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: इस वक्त की बड़ी खबर बेतिया से है जहां सिरिसिया थाना क्षेत्र के मुसहरी टोला वार्ड 01 में  विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया भेज दिया हैं। मृतका मुसहरी टोला निवासी बबलू यादव की 23 वर्षीया पत्नी नीलू कुमारी है।


 थानाध्यक्ष मदन कुमार मांझी ने बताया कि महिला का शव घर के बिछावन पर मिला है। घटना के बाद ससुरालवाले फरार हो गये हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। मृतका के बड़े भाई लौरिया थाना क्षेत्र के पराउ टोला वार्ड 08 निवासी प्रदीप यादव ने बताया कि नीलू की शादी वर्ष 2016 में हुई थी। उसके दो बच्चे विवेक कुमार (06) तथा अभिषेक कुमार (04) है। 


मृतका का पति बबलू यादव पटना में रहकर राजमिस्त्री का काम करता है। उन्होंने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब 08 बजे छोटे भाई लड्डू पर फोन आया कि ससुराल वालों ने नीलू की हत्या कर दी है। घटना की सूचना पर उसके घर के सभी लोग नीलू के ससुराल पहुंचे। जहां देखा कि घर के एक रूम में बेड पर नीलू का शव पड़ा हुआ है। उसके गर्दन पर रस्सी का निशान है। वहीं मृतका के पिता बिगन यादव ने बताया कि नीलू बुधवार की रात करीब 09 बजे फोन की थी। उसने फोन पर भैसूर हीरालाल यादव, दीनानाथ यादव सहित पट्टीदार के अन्य सदस्य पर शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाया था।