ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बेतिया में गोली मारकर होटल सचांलक की हत्या, घटनास्थल से मिला खोखा और खाली कारतूस

BETTIAH : बिहार में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधी अब दिन के उजाले में भी अपने काले कारनामों को अंजाम दे रहे हैं। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुज

बेतिया में गोली मारकर होटल सचांलक की हत्या, घटनास्थल से मिला खोखा और खाली कारतूस
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BETTIAH : बिहार में अपराधियों का तांडव थमने  का नाम नहीं ले रहा है। अपराधी अब दिन के उजाले में भी अपने काले कारनामों को अंजाम दे रहे हैं। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो,जिस दिन कोई आपराधिक घटना न घटित होती हो। इसी कड़ी में अब राजधानी पटना से सटे इलाके बेतिया में अपराधियों द्वारा एक होटल संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बेतिया में बदमाशों ने नगर के कालीबाग ओपी क्षेत्र में एक युवक की गोली मार हत्या कर दी है। दरअसल, यहां आज अहले सुबह पश्चिमी करगहिया व जमादार टोला के बीच मुख्य सड़क से सटे पोखरा के समीप से एक शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान जमादार टोला वार्ड दो निवासी रामबाबू बैठा के पुत्र सूरज बैठा (25) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि, मृतक के छाती व सिर में गोली लगी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


बताया जा रहा है कि, मृतक सूरज बैठा जमादार टोला स्कूल के समीप चाय नाश्ता के एक होटल का संचालन करता था। वह शुक्रवार सुबह ही घर से होटल जाने के लिए निकला था। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन की जा रही थी। इसी बीच शनिवार की सुबह उसका शव पड़े होने की जानकारी मिली। सूचना पर जब वे लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि सूरज को गोली मारी गई है। 


वहीं, इस मामले में कालीबाग ओपी प्रभारी दुष्यंत कुमार ने बताया कि घटनास्थल से एक खोखा, एक खाली कारतूस, एक बाइक व शराब की आधा खाली बोतल बरामद हुई है। मामले की जांच की जा रही है। बाइक सूरज की ही बताई जा रही है। मृतक के पिता रामबाबू बैठा ने बताया कि वे शाम सात बजे घर आए तो सूरज घर पर नहीं था। सुबह में घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर पोखरा (तालाब) के समीप एक शव पड़े होने की सूचना मिली। जब वे वहां पहुंचे तो देखा कि शव उनके पुत्र का है। बताया जा रहा है कि, सूरज शराब के मामले में पहले जेल भी जा चुका है। सूरज के पांच वर्ष का एक पुत्र आयुष कुमार है। घटना के बाद उसकी पत्नी कलावती देवी वह स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।