ब्रेकिंग
सिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्प

अपराधियों ने किया बिजनेसमैन का मर्डर, फिल्मी स्टाइल में फायरिंग करते भागे

BETTIAH : बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. सीनियर अफसरों के निर्देश के बावजूद भी सूबे के विभिन्न जिलों में क्राइम का ग्राफ बढ़ते ही जा रहा है. ताजा म

अपराधियों ने किया बिजनेसमैन का मर्डर, फिल्मी स्टाइल में फायरिंग करते भागे
First Bihar
2 मिनट

BETTIAH :  बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. सीनियर अफसरों के निर्देश के बावजूद भी सूबे के विभिन्न जिलों में क्राइम का ग्राफ बढ़ते ही जा रहा है. ताजा मामला पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया का है. जहां अपराधियों ने एक बिजनेसमैन का मर्डर कर दिया है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया का है. जहां मनुआपुल के जोकहां रेलवे ढाला के पास अपराधियों ने एक व्यवसायी का मर्डर कर दिया. मृतक व्यवसायी की पहचान सफी आलम के रूप में की गई है, जो गोपालगंज जिले के कटेया थाने इलाके के सैदपुरा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है.


इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि दो की संख्या में आये अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. व्यवसायी का मर्डर करने के बाद दोनों अपराधी फ़िल्मी स्टाइल में हवाई फायरिंग करते हुए घटनास्थल से फरार हो गए. बेतिया के पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान उसके पास से बरामद मोबाइल से की गयी है. फोन करने पर उसकी पत्नी ने बताया कि सफी आलम अपने कुछ दोस्तों के साथ जाने की बात कह घर से निकले थे.


हत्या की जानकारी मिलने पर उनके परिजन बेतिया के लिए निकल चुके हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है. वे स्वयं घटनास्थल पर छानबीन कर रहे हैं. 

टैग्स