ब्रेकिंग
पटना में मानवता हुई शर्मसार: सड़क हादसे के बाद कोल्ड ड्रिंक की लूट, तड़पते रहे ड्राइवर-खलासी1St Bihar की खबर का बड़ा असर ! 35 लाख वसूली के आरोप और FIR के खेल में थानेदार सस्पेंड...थाने में 72 घंटे रखने के बाद दर्ज किया था केसबिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे का बड़ा फैसला, 20 स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन; दो दिन चलेंगी विशेष ट्रेनेंबिहार STF की बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में हथियारों के साथ तीन अपराधी अरेस्ट, एक मोस्ट वांटेड को भी दबोचाबिहार में डबल मर्डर से सनसनी: पेड़ काटने पर भतीजे ने चाचा को मौत के घाट उतारा, मोबाइल चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्यापटना में मानवता हुई शर्मसार: सड़क हादसे के बाद कोल्ड ड्रिंक की लूट, तड़पते रहे ड्राइवर-खलासी1St Bihar की खबर का बड़ा असर ! 35 लाख वसूली के आरोप और FIR के खेल में थानेदार सस्पेंड...थाने में 72 घंटे रखने के बाद दर्ज किया था केसबिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे का बड़ा फैसला, 20 स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन; दो दिन चलेंगी विशेष ट्रेनेंबिहार STF की बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में हथियारों के साथ तीन अपराधी अरेस्ट, एक मोस्ट वांटेड को भी दबोचाबिहार में डबल मर्डर से सनसनी: पेड़ काटने पर भतीजे ने चाचा को मौत के घाट उतारा, मोबाइल चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या

BIHAR NEWS : बेखौफ बदमाशों ने एक व्यक्ति को मारी गोली, हालत नाजुक; पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया

BETTIAH : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इस

BIHAR NEWS : बेखौफ बदमाशों ने एक व्यक्ति को मारी गोली, हालत नाजुक; पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BETTIAH : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मोतिहारी से सामने आया है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेतिया से सामने आ रहा है। जहां बेख़ौफ़ बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया। 


जानकारी के अनुसार, शनिचरी थाना के पास अपराधियों ने एक व्यक्ति के पेट में गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल को बेतिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है जहां घायल का इलाज चल रहा है। यह घटना शनिचरी चौक से कुछ दूरी पर की है। घायल की पहचान सिरिसिया थाना क्षेत्र के रमरेखा गांव निवासी मनोज यादव के रूप में की गई है। 


वहीं मनोज यादव के भाई सुरेंद्र यादव को भी अपराधियों ने लाठी से पीट कर घायल कर दिया है। मौके पर आधा दर्जन थाने की पुलिस के साथ एसडीपीओ रजनीश कान्त भी पहुंचे और मामले की जानकारी हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने जल्द से जल्द इस मामले में एक्शन लेने की बात कही है.इसके बाद कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। 


इधर, इस पुरे मामले में बेतिया एसपी डॉ सौर्य सुमन ने बताया कि पूर्व के जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच झड़प हो गई। जिसमें मारपीट गोलीबारी हो गई जिसमें मनोज यादव को पेट भर गोली लग गई। पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरात में लिया है। वही पुलिस ने मौके से एक देसी कांटा, एक लोडेड पिस्टल, एक जिंदा कारतूस,और एक खोखा बरामद किया है।