ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Ajit Pawar : महाराष्ट्र के डिप्टी CM जिस विमान पर थे सवार वह हुआ क्रैश, युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी....

Ajit Pawar : महाराष्ट्र के बारामती में आज एक चौंकाने वाला हादसा हुआ है। एनसीपी के वरिष्ठ नेता और वर्तमान उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निजी विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार, वह किसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बारामती आ

Ajit Pawar : महाराष्ट्र के डिप्टी CM जिस विमान पर थे सवार वह हुआ क्रैश, युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी....
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Ajit Pawar : महाराष्ट्र के बारामती में आज सुबह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता और वर्तमान उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निजी विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि विमान लैंडिंग की कोशिश के दौरान क्रैश हो गया। अजित किसी कार्यक्रम में पहुंचने के लिए बारामती आ रहे थे जब यह हादसा हुआ। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि यह क्रैश लैंडिंग का परिणाम था या तकनीकी समस्या के कारण यह दुर्घटना हुई। पर घटनास्थल से राहत व बचाव कार्य अभी जारी है और जांच की जा रही है। 


प्राथमिक रिपोर्टों के अनुसार, विमान बारामती हवाई पट्टी पर उतरने के प्रयास में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दौरान हादसे के कारण कितने लोगों को चोटें आई हैं या उनकी स्थिति क्या है, इस बारे में आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं आई है। स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य कर रहे हैं। कई समाचार एजेंसियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू होने की जानकारी दी है।


अजित पवार महाराष्ट्र के एक प्रमुख राजनेता हैं और लंबे समय से राज्य की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और वर्तमान में महाराष्ट्र सरकार में उपमुख्यमंत्री के पद पर कार्यरत हैं। जैसे-जैसे खबर अपडेट होती है, अधिक जानकारी सामने आ सकती है, लेकिन फिलहाल यह हादसा राजनीति और जनता दोनों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।