ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

बेगूसराय, खगड़िया और नालंदा में हिंसक झड़प, मारपीट और फायरिंग में कई लोग हुए घायल

DESK: बेगूसराय, खगड़िया और नालंदा में सरस्वती पूजा के दौरान दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई है। बेगूसराय में डीजे बजाने को लेकर फायरिंग की गयी जिसमें एक युवक को गोली लगी है। घा

बेगूसराय, खगड़िया और नालंदा में हिंसक झड़प, मारपीट और फायरिंग में कई लोग हुए घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: बेगूसराय, खगड़िया और नालंदा में सरस्वती पूजा के दौरान दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई है। बेगूसराय में डीजे बजाने को लेकर फायरिंग की गयी जिसमें एक युवक को गोली लगी है। घायल युवक को आनन-फानन में निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के मणिकपुर गांव की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 


वही नालंदा के मानपुर में अश्लील गाना बजाने के दौरान हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई जिसमें 5 लोग घायल हो गये है। सरबहदी में पूजा पंडाल में हुई झड़प के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों को समझा बुझाकर शांत कराया जिसके बाद मामले की छानबीन शुरू की गयी। 


जबकि खगड़िया के रोहियार गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो गुटों के बीच झड़प हो गयी। इस दौरान फायरिंग भी हुई जिसमें एक युवक को गोली लगी है। घायल युवक को इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। 


सरस्वती पूजा के दौरान बेगूसराय, नालंदा और खगड़िया में हुई हिंसक झड़प से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन शांति पूर्ण कराने में पुलिस जुटी है।     


टैग्स