Hindi News / news / बिहार पुलिस की परीक्षा देकर घर लौट रहे अभ्यर्थी की बेगूसराय में ट्रेन...

बिहार पुलिस की परीक्षा देकर घर लौट रहे अभ्यर्थी की बेगूसराय में ट्रेन से कटकर मौत, घर में पसरा मातम

1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Jan 13, 2020, 1:25:09 PM

बिहार पुलिस की परीक्षा देकर घर लौट रहे अभ्यर्थी की बेगूसराय में ट्रेन से कटकर मौत, घर में पसरा मातम

- फ़ोटो

BEGUSARAI : बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां बिहार पुलिस की परीक्षा देकर घर लौट रहें कैंडिडेट की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई है. हादसे की जानकारी मिलने के बाद से ही घऱ वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.

घटना बछवारा रेलवे स्टेशन के पास की है. मृतक की पहचान भीषम चक निवासी दयानंद कुमार के रूप में की गई है. बताया जाता है कि बिहार पुलिस का एग्जाम देने दयानंद पटना आया था. एग्जाम खत्म होने के बाद वह पटना में ही रुक गया और सोमवार की सुबह लौट रहा था. 

ट्रेन जैसे ही बछवारा स्टेशन पर पहुंची उसी दौरान दयानंद का पैर फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गया. जिससे मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. फिलहाल बसवारा रेल थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया हौ और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.