1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Nov 19, 2019, 11:29:28 AM
- फ़ोटो
BEGUSARAI : बेगूसराय में प्यार करना उस वक्त प्रेमी युगल को महंगा पड़ गया जब ग्रामीणों ने प्रेमी युगल की पकड़ कर शादी करा दी.
मामला छौड़ाही थाना इलाके के पीरनगर गांव की है. बताया जाता है कि सोमवार की रात सुनसान जगह पर प्रेमी युगल बैठकर बात कर रहे थे. तभी ग्रामीणों ने दोनों को देख लिया और दोनों को पकड़ लिया. प्रेमी युगल से उनके परिजनों का नंबर लिया गया और ग्रामीणों ने इसकी सूचना दोनों के परिजनों को दी तो दोनों के परिजनों ने आने से इनकार कर दिया.
इसके बाद वहां जमा ग्रामीणों ने पंचायत बुलाई और दोनों की शादी कराने का फैसला लिया. शादी की बात सुनकर लड़के ने इंकार कर दिया पर ग्रामीणों ने उसे पकड़कर शिव मंदिर में दोनों की शादी करा दी.
शादी के बाद लड़का लड़की को लेकर अपने घर के लिए रवाना हो गया. यह शादी इलाके के लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है. फिलहाल छौड़ाही थाने के पुलिस ने बताया कि इस बात की जानकारी मिली है लेकिन अभी तक किसी ने आवेदन नहीं दिया है. अगर आवेदन दिया जाएगा तो आगे की कार्रवाई की जाएगी.