ब्रेकिंग
NDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसNDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंस

बेगूसराय : भाभी के साथ नाजायज संबंध का पत्नी ने किया विरोध, आशिक पति ने जिंदा जलाकर मार डाला

BEGUSARAI : अवैध संबंध का एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसने सबको आश्चर्य में डाल दिया है. वारदात बेगूसराय जिले की है. जहां भाभी के साथ नाजायज संबंध रखने वाले एक सनकी पति ने अपन

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

BEGUSARAI : अवैध संबंध का एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसने सबको आश्चर्य में डाल दिया है. वारदात बेगूसराय जिले की है. जहां भाभी के साथ नाजायज संबंध रखने वाले एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला. मौत की खबर मिलते ही मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात जिले के खोदावंदपुर थाना इलाके की है. जहां बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड नं 4 में एक पति ने अपनी ही पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला. घटना के बाद से पति और उसके परिजन घर छोड़कर फरार हो गए हैं. लड़की के परिजनों का आरोप है कि पिछले कई सालों से भाभी से अवैध संबंध के कारण पति-पत्नी में विवाद चल रहा था. पति उसके साथ हमेशा मारपीट करता था. उसे खाने-पीने के लिए भी कुछ नहीं देता था. मृतक महिला की पहचान मेघौल गांव के रहने वाले सुशील दास की  26 साल की बेटी आरती कुमारी के रूप में की गई है. 


मिली जानकारी के मुताबिक आरती की शादी खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर पश्चिमी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर चार निवासी के साथ हुई थी. उनकी एक  बेटी भी है.  मृतका के परिजन सोनू दास अक्सर विवाद को लेकर महिला परेशान रहती थी. एकबार मामला पंचायत में भी उठाया गया था. तब पंचायत ने लड़के वालों को किसी प्रकार की प्रताड़ना नहीं देने की हिदायत दी थी. मृतका के अन्य परिजन रामलाल दास ने बताया कि भाभी के साथ उसके पति का अफेयर है. जिसको लेकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. आरोपियों की तलाश की जा रही है. 


रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता