1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Jan 02, 2020, 5:10:41 PM
- फ़ोटो
BEGUSARAI: प्रेमिका के चक्कर में पति ने मारपीट कर पत्नी और बच्चों को ठंड में घर से बाहर निकाल दिया है. पत्नी बच्चों के साथ ठंड में ठिठुर रही हैं. यह घटना नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर टोला की है.
इसको भी पढ़ें बेल पर बाहर आए प्रेमी ने होटल में प्रेमिका की हत्या, पहली गर्लफ्रेंड के मर्डर के आरोप में जा चुका है जेल
पत्नी ने दर्ज कराया केस
बताया जाता है कि गुंजन देवी की शादी शर्मा टोली निवासी अमित शर्मा से हुई है. शादी के बाद से ही गुंजन देवी के साथ उसका पति अक्सर मारपीट करता है लगातार पति से मार खा कर भी वह किसी तरह सहन करती रही. हद तो तब हो गई जब गुंजन देवी को पिटाई करने के बाद दो मासूम बच्चों सहित घर से भगा दिया. महिला बच्चे के साथ महिला थाना पहुंची.
प्रेमिका को रखना चाहता है घर में
महिला ने आरोप लगाया कि पति का किसी लड़की के साथ अवैध संबंध है. विरोध करने पर उसके बार-बार मारपीट करता है. बुधवार की रात नशे में चूर में होकर मारपीट और गाली गलौज करना शुरू कर दिया. जब इसका हम विरोधी किए तो घर से बच्चों के साथ निकाल दिया. रात भर ठंड में ठिठुरते रहे लेकिन उनका दिल नहीं पिघला. वह चाहता है कि वह प्रेमिका को घर में रखे. पति पर पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रही है. कह रही है कि वह छोटे बच्चों को लेकर कहां जाएगी.