1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Jan 15, 2021, 9:07:03 AM
- फ़ोटो
BEGUSARAI : बेगूसराय में अपराधियों का तांडव कम होने का नाम नहीं ले रहा है. अपराधी हर दिन बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुंड ढाला की है, जहां अपराधियों ने एक किसान को पीट-पीटकर हत्या कर दी.
मृत किसान की पहचान बीरपुर थाना क्षेत्र के रामपुर बहुआरा निवासी राम ललित महतो के रूप में की गई है. बताया जाता है कि वह 14 जनवरी को 4 बजे शाम अपने घर से निकला था उसके बाद वह अपने घर वापस नहीं आया. घरवालों ने रात में काफी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला.
शुक्रवार की सुबह उसकी लाश कुण्ड ढाला के पास मिली. परिजनों का कहना है 10 दिन पूर्व गांव के ही एक शख्स के साथ जमीन को लेकर विवाद हुआ था, उसे लेकर ही हत्या की गई है. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाने की पुलिस का कहना है कि किसी अज्ञात अपराधियों के द्वारा व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर शव को कुण्ड ढाला के पास फेंक दिया. फिलहाल शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है.