1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Oct 22, 2019, 7:45:15 PM
- फ़ोटो
BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों ने सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय जिले से जहां अपराधियों ने एक शख्स का मर्डर कर दिया. अपराधियों ने युवक को उसके घर के बाहर गोली मार दी. मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात जिले के फुलवरिया थाना इलाके की है. जहां बारो कादिर चक गांव में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. उन्होंने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान भुल्लू सिंह के बेटे लल्लू सिंह के रूप में की गई है. मिली जानकारी के मुताबिक लल्लू देर शाम अपने घर के बाहर खड़ा था. तभी अपराधी उसे गोली मारकर फरार हो गए. हत्या की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.
वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. फुलवरिया थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.