1st Bihar Published by: JITENDRA KUMAR Updated Nov 18, 2019, 3:45:08 PM
- फ़ोटो
BEGUSARAI: बड़ी खबर बेगुसराय के शामहो प्रखंड से आ है, जहां स्कूल का सीढ़ी गिरने से एक लड़की की मौत हो गई है, वहीं तीन लड़कियां घायल हो गई है.
सभी घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है.
घटना शामहो कल्याण सिंह उच्च विद्यालय की है. बताया जा रहा है कि दिन के दो बजे के करीब विद्यालय भवन का सीढ़ी अचानक से भरभरा कर गिर गया, जिसके चपेट में आने से एक छात्रा की मौत हो गई.
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. मृतक छात्रा की पहचान 10वीं क्लास में पढ़ने वाली फूलकुमारी के रुप में हुई है. घटना के बाद स्थानिय लोग आक्रोशित हो गए और लोगों ने थाना और प्रखंड कार्यालय का घेराव किया. लोगों की मांग है कि इस घटना की उच्चस्तरीय जांच हो और संवेदक पर 302 का मुकदमा दर्ज हो. स्थानीय लोग मृतक छात्रा के परिजनों को सरकारी नौकरी के साथ-साथ 30 लाख रुपये मुआवजे की मांग कर रहे हैं.