1st Bihar Published by: Updated Jul 18, 2020, 4:09:07 PM
- फ़ोटो
BEGUSARAI : बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर जारी है. तेज रफ्तार के कारण आए दिन दर्दनाक में सड़क हादसे में असमय लोगों की जान चली जाती है.
ताजा मामला जिले के बछवारा थाना इलाके के सरवन टोला की है, जहां दर्दनाक सड़क हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई. जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने जमकर बवाल काटा. मौके पर पहुंच बछवारा थाने की पुलिस ने काफी मशक्कत कर लोगों को समझा-बुझा कर मामला शांत कराया.
मृतक बच्चे की पहचान श्रवण टोला निवासी सुरेंद्र यादव के पुत्र मुन्ना कुमार के रूप में की गई है. बताया जाता है कि मुन्ना सड़क किनारे खेल रहा था उसी दौरान बालू से लदे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. जिसके बाद गुस्साए लोगों ने जमकर बवाल काटा.