पटना में नगर निगम की लापरवाही से खुला मेनहोल बना जानलेवा, नाले में गिरा बच्चा पहली उड़ान बनी आखिरी सफर, सऊदी नौकरी पर निकले युवक ने फ्लाइट में दम तोड़ा, विदेश में नौकरी का सपना रह गया अधूरा जमुई में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल से 24 सिलेंडर बम बरामद भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, महिला की मौत, 6 की हालत गंभीर Patna News: पटना एयरपोर्ट के लिए जारी हुआ नया आदेश, उल्लंघन किया तो होगी कड़ी कार्रवाई बेगूसराय में टला बड़ा हादसा: चलती ट्रेन के इंजन में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचायी अपनी जान गांधी सेतु पर ट्रक और पिलर के बीच फंसा बाइक सवार, ट्रैफिक पुलिस ने किया रेस्क्यू AI in election: AI की चालबाज़ी से उलझे बिहार के वोटर! फर्जी कॉल्स-Deepfake से फैला भ्रम, अब चुनाव आयोग कसेगा शिकंजा! प्यार के लिए लड़का बना लड़की, अब पति किन्नर से शादी की जिद पर अड़ा Bihar politics : तेजस्वी ने किया 'महिला संवाद' पर हमला, जदयू का पलटवार...क्या महिलाओं की तरक्की से डरते हैं नेता प्रतिपक्ष?
1st Bihar Published by: HARERAM DAS Updated Wed, 13 Sep 2023 04:49:00 PM IST
BEGUSARAI: बेगूसराय के तेघड़ा में 20 वर्षीय विवाहिता की हत्या कर दी गयी है। मृतका के मायके वालों ने पति समेत ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के परिजनों ने बताया कि मायके जाने को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद उनकी बेटी सीमा देवी की पिटाई की गयी थी। मृतका के परिजनों ने पति और ससुरालवालों पर तेजाब पिलाने का आरोप लगाया है।
मृतका की पहचान तेघड़ा के वार्ड संख्या 6 निवासी राहुल कुमार ठाकुर की 20 वर्षीय पत्नी सीमा देवी के रूप में हुई है। सीमा और राहुल की शादी दो साल पहले हुई थी। मृतका के पिता बद्री ठाकुर के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी गयी है। महिला की लाश को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा।
मृतका को तेजाब पिलाया गया था या नहीं इसका पता भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही चल पाएगा। बताया जा रहा है कि खगड़िया के शहरबन्नी गांव में मृतका का मायके है। मायके वालों ने पति और ससुरालवालों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। इस घटना के मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वही घटना के बाद से पति और ससुरालवाले मौके से फरार हो गये हैं।