ब्रेकिंग
Anant Singh : नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला एलान, बोले- ‘कैंडिडेट से सवाल करिए न... हमसे झूठ का क्या पूछते हैं, भक्क!’✦Bihar News: बिहारशरीफ में नशा करने से रोका तो भड़का विवाद, दंपती से मारपीट के बाद जमकर चले ईंट-पत्थर✦Bihar News: अनंत सिंह के 50 हजार रसगुल्ले, अनुज सिंह आज भरेंगे पर्चा; नीरज कुमार से टक्कर के बीच गरमाई पटना MLC सीट✦Bihar IAS officers: 5 महीने में CMO की बदली पूरी तस्वीर: नीतीश के करीबी दीपक कुमार बाहर, संजय-लोकेश पर सम्राट का भरोसा✦Bihar News : पटना में रात में बंद रहेंगे कई फ्लाईओवर, कंकड़बाग समेत इन रास्तों पर 8 अक्टूबर तक ट्रैफिक डायवर्जन✦Anant Singh : नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला एलान, बोले- ‘कैंडिडेट से सवाल करिए न... हमसे झूठ का क्या पूछते हैं, भक्क!’✦Bihar News: बिहारशरीफ में नशा करने से रोका तो भड़का विवाद, दंपती से मारपीट के बाद जमकर चले ईंट-पत्थर✦Bihar News: अनंत सिंह के 50 हजार रसगुल्ले, अनुज सिंह आज भरेंगे पर्चा; नीरज कुमार से टक्कर के बीच गरमाई पटना MLC सीट✦Bihar IAS officers: 5 महीने में CMO की बदली पूरी तस्वीर: नीतीश के करीबी दीपक कुमार बाहर, संजय-लोकेश पर सम्राट का भरोसा✦Bihar News : पटना में रात में बंद रहेंगे कई फ्लाईओवर, कंकड़बाग समेत इन रास्तों पर 8 अक्टूबर तक ट्रैफिक डायवर्जन

पटना के कोतवाली थाना कैम्पस में अब नहीं अदा की जाएगी जुम्मे की नमाज, प्रशासन और मस्जिद कमेटी की सहमति से लिया गया फैसला

पटना के कोतवाली थाना परिसर में अब जुम्मे की नमाज नहीं होगी। प्रशासन, मस्जिद कमेटी और स्थानीय लोगों की बैठक में यह फैसला आम सहमति से लिया गया, ताकि आवागमन और कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो।

बिहार न्यूज
कोतवाली थाना परिसर में जुम्मे की नमाज पर रोक
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना के कोतवाली थाना परिसर में अब जुम्मे की नमाज अदा नहीं की जाएगी। यह फैसला प्रशासन, मस्जिद कमेटी और स्थानीय लोगों के बीच हुई आपसी सहमति से लिया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना के पास स्थित कोतवाली मस्जिद में हर शुक्रवार बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचते हैं। भीड़ अधिक होने के कारण कई लोग कोतवाली थाना परिसर में भी नमाज अदा करने लगते थे, जिससे थाने में आने वाले फरियादियों और आम लोगों के आवागमन में परेशानी होती थी।


इसी मामले को लेकर एक व्यक्ति ने सरकारी सहयोग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद विधि-व्यवस्था के एडिशनल एसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद, कोतवाली थानाध्यक्ष अजय कुमार, मस्जिद के इमाम और अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आपसी सहमति से यह निर्णय लिया गया कि अब कोतवाली थाना परिसर में जुम्मे की नमाज नहीं पढ़ी जाएगी और नमाज केवल मस्जिद परिसर में ही अदा की जाएगी।


वहीं, मस्जिद से जुड़े लोगों और नमाजियों ने अपील की है कि इस फैसले को किसी भी तरह का सियासी या सांप्रदायिक रंग ना दिया जाए। उनका यह कहना है कि यह निर्णय पूरी तरह आपसी सहमति, व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

पटना से सूरज की रिपोर्ट


पटना के कोतवाली थाना कैम्पस में अब नहीं अदा की जाएगी जुम्मे की नमाज, प्रशासन और मस्जिद कमेटी की सहमति से लिया गया फैसला

टैग्स