ब्रेकिंग
Anant Singh : नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला एलान, बोले- ‘कैंडिडेट से सवाल करिए न... हमसे झूठ का क्या पूछते हैं, भक्क!’✦Bihar News: बिहारशरीफ में नशा करने से रोका तो भड़का विवाद, दंपती से मारपीट के बाद जमकर चले ईंट-पत्थर✦Bihar News: अनंत सिंह के 50 हजार रसगुल्ले, अनुज सिंह आज भरेंगे पर्चा; नीरज कुमार से टक्कर के बीच गरमाई पटना MLC सीट✦Bihar IAS officers: 5 महीने में CMO की बदली पूरी तस्वीर: नीतीश के करीबी दीपक कुमार बाहर, संजय-लोकेश पर सम्राट का भरोसा✦Bihar News : पटना में रात में बंद रहेंगे कई फ्लाईओवर, कंकड़बाग समेत इन रास्तों पर 8 अक्टूबर तक ट्रैफिक डायवर्जन✦Anant Singh : नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला एलान, बोले- ‘कैंडिडेट से सवाल करिए न... हमसे झूठ का क्या पूछते हैं, भक्क!’✦Bihar News: बिहारशरीफ में नशा करने से रोका तो भड़का विवाद, दंपती से मारपीट के बाद जमकर चले ईंट-पत्थर✦Bihar News: अनंत सिंह के 50 हजार रसगुल्ले, अनुज सिंह आज भरेंगे पर्चा; नीरज कुमार से टक्कर के बीच गरमाई पटना MLC सीट✦Bihar IAS officers: 5 महीने में CMO की बदली पूरी तस्वीर: नीतीश के करीबी दीपक कुमार बाहर, संजय-लोकेश पर सम्राट का भरोसा✦Bihar News : पटना में रात में बंद रहेंगे कई फ्लाईओवर, कंकड़बाग समेत इन रास्तों पर 8 अक्टूबर तक ट्रैफिक डायवर्जन

CBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

CBSE Class 12 compartment exam: सीबीएसई ने कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्कूलों को 30 जून से 8 जुलाई के बीच पात्र छात्रों की एलओसी जमा करनी होगी। परीक्षा 28 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी।

CBSE Class 12 compartment exam
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

CBSE Class 12 compartment exam: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत बोर्ड ने सभी संबद्ध स्कूलों को पात्र छात्रों की लिस्ट ऑफ कैंडिडेट (LOC) ऑनलाइन जमा करने के निर्देश जारी किए हैं।


बोर्ड के अनुसार, स्कूलों को 30 जून से 8 जुलाई 2026 के बीच “परीक्षा संगम” पोर्टल के माध्यम से पात्र छात्रों का रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा। स्पष्ट किया गया है कि जिन छात्रों का नाम LOC में शामिल नहीं होगा, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।


सीबीएसई ने सभी स्कूलों को अपने एफिलिएशन लॉगिन के जरिए पोर्टल पर लॉगिन कर समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करने को कहा है। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि जिन छात्रों का परिणाम कंपार्टमेंट आया है, उनका नाम हर हाल में सूची में शामिल किया जाए, भले ही उनसे संपर्क न हो पाया हो। बोर्ड ने यह भी सलाह दी है कि छात्र अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते अपने स्कूल से संपर्क करें, क्योंकि LOC में नाम न होने पर परीक्षा में शामिल होने का अवसर नहीं मिलेगा।


सीबीएसई के अनुसार, इस परीक्षा के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र, मुख्य परीक्षा पास कर मार्क्स इम्प्रूवमेंट चाहने वाले छात्र, एक विषय में अंक सुधारने वाले पास छात्र और 2025 में शामिल होकर तीसरे अवसर के रूप में कंपार्टमेंट देने वाले निजी अभ्यर्थी पात्र होंगे। बोर्ड के अनुसार, कंपार्टमेंट श्रेणी के छात्रों को परीक्षा पास करने के लिए अधिकतम तीन अवसर दिए जाते हैं।


सीबीएसई ने 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा की नई तिथि 28 जुलाई 2026 निर्धारित की है। पहले यह परीक्षा 15 जुलाई को होनी थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है। एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। बोर्ड ने कहा है कि एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की गलती होने पर स्कूल तुरंत संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क करें।


कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई से किया जा सकता है। बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी प्रक्रिया पूरी करें, ताकि छात्रों को परीक्षा में किसी प्रकार की समस्या न हो।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता