1st Bihar Published by: Updated Wed, 15 Jan 2020 11:17:29 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : बेतिया में दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपत्ति की मौत हो गई, वहीं इस हादसे में उनका तीन साल का मासूम गंभीर रुप से घायल हो गया. गंभीर रुप से घायल मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां वह अभी भी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है.
यह हादसा बेतिया के लौरिया थाना इलाका स्थित जिनवलिया गांव के पास हुआ, जहां बीडीओ की गाड़ी ने बाइक सवार एक परिवार को कुचल दिया. हादसे के बाद बीडीओ का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया.
वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि हादसे के वक्त गाड़ी में नरकटियागंज के बीडीओ भी बैठे हुए थे. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गाड़ी को जब्त कर लिया है.
खबर के मुताबिक रामनगर के धोकराहा का रहने वाला असफाक अंसारी अपनी पत्नी रुबैदा और तीन साल के बेटे के साथ ससुराल जा रहा था. तभी जिनवलिया के पास तेज रफ्तार से आ रही नरकटियागंज बीडीओ की गाड़ी ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी.