ब्रेकिंग
दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, राहुल-अय्यर की वापसी के साथ ईशान और तिलक को भी मिली जगह

DESK : एशियाई क्रिकेट का महासंग्राम यानी एशिया कप 30 अगस्त से खेला जाना है। अब इस टूर्नामेंट के लिए BCCI ने टीम इंडिया का एलान कर दिया है।बीसीसीआई के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर

BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, राहुल-अय्यर की वापसी के साथ ईशान और तिलक को भी मिली जगह
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : एशियाई क्रिकेट का महासंग्राम यानी एशिया कप 30 अगस्त से खेला जाना है। अब  इस टूर्नामेंट के लिए BCCI ने टीम इंडिया का एलान कर दिया है।बीसीसीआई के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने 2023 एशिया कप के लिए अभी 17 सदस्यीय टीम का चयन किया है। इस टीम ने युवा खिलाड़ियों को भी विशेष रूप से मौका दिया गया है। 


दरअसल, 2023 एशिया कप के लिए भारत की 17 सदस्यीय टीम में कप्तानी रोहित शर्मा के पास ही है। इस टीम ने हार्दिक पंड्या उपकप्तान होंगे। विकेटकीपर केएल राहुल, बैटर श्रेयस अय्यर, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी हुई है। सबसे चर्चित नंबर-4 की पोजिशन पर श्रेयस के साथ बैटर सूर्यकुमार यादव और युवा तिलक वर्मा का भी सिलेक्शन हुआ है। वहीं विकेटकीपर के रूप में ईशान किशन को जगह दी गई है।  जबकि संजू सैमसन रिजर्व प्लेयर के रूप में टीम के साथ ट्रैवल करेंगे।


वहीं, 2023 एशिया कप के लिए भारत की 17 सदस्यीय टीम का जो एलान किया गया है। उसमें रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन (रिजर्व विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा का नाम शामिल है। 


आपको बताते चलें कि, इस साल एशिया कप का आगाज़ 30 अगस्त से होगा। टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेला जाएगा। वहीं टीम इंडिया 2023 एशिया कप में अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 2 सितंबर को खेलेगी। वहीं एशिया कप का फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाना है।