ब्रेकिंग न्यूज़

Akshara Singh: एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और उनके पिता के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया समन, इस दिन अदालत में हाजिर होने का आदेश समाजसेवी अजय सिंह ने मदद के बढ़ाए हाथ, पुलिस और आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को सौंपा जंपिंग गद्दा Cancer causing food: रोज़मर्रा का ये खाना बन रहा है कैंसर मरीजों की मौत की वजह ,रिसर्च में खुलासा! Success Story: पुलिस ने मांगी रिश्वत तो लड़की ने शुरू कर दी UPSC की तैयारी, पहले IPS बनीं; फिर IAS बनकर पिता का सपना किया साकार JEE Main 2025: जेईई मेन में VVCP के छात्र-छात्राओं ने फिर लहराया परचम, जिले के टॉप थ्री पर कब्जा BIHAR NEWS: बिहार के गरीबों के लिए 2102 करोड़ रू की मंजूरी, जल्द ही खाते में जायेगी राशि, डिप्टी CM ने PM मोदी को कहा 'धन्यवाद' Chanakya Niti: दौलत, औरत और औलाद ...चाणक्य ने इन्हें क्यों बताया अनमोल? नीतीश कुमार को बड़ा झटका, जेडीयू के पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद आलम ने दिया इस्तीफा Namami Gange Yojana: बिहार के इस जिले को केंद्र सरकार की सौगात, नमामी गंगे और अटल मिशन के तहत मिलेगा साढ़े पांच सौ करोड़ का विकास पैकेज जनेऊ नहीं उतारा तो परीक्षा से किया बाहर, FIR के बाद बढ़ी सियासत

बड़ी बहन को शादी का झांसा देकर एक युवक ने दिया धोखा, मदद के बहाने मुखिया पति ने छोटी बहन के साथ की छेड़खानी

बड़ी बहन को शादी का झांसा देकर एक युवक ने दिया धोखा, मदद के बहाने मुखिया पति ने छोटी बहन के साथ की छेड़खानी

BETTIAH: बेतिया में नेपाल की दो सगी बहनों के साथ गलत हुआ है। बड़ी बहन के साथ साठी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने शादी का झांसा देकर एक साल तक यौन शोषण किया और जब लड़की ने बच्चे को जन्म दिया तो अब वह उसे पहचानने से इनकार कर रहा है।वहीं अपनी बड़ी बहन को इंसाफ दिलाने पहुंची छोटी बहन के साथ भी मुखिया पति समेत तीन लोगों ने दुर्व्यवहार किया। जिससे परेशान दोनों बहने पहले तो साठी थाना पहुंची थी जिसके बाद नरकटियागंज एसडीपीओ से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। एसडीपीओ ने दोनों मामले में अलग-अलग केस साठी और महिला थाना में दर्ज करने का आदेश दिया है। 


दरअसल नेपाल के काठमांडू की रहने वाली अफसाना खातून एक साल पहले अगस्त महीने में बेतिया घूमने आई थी। जहाँ उसकी मुलाकात साठी के सोनू आलम से हुई थी। मुलाकात प्यार में बदल गया और सोनू अफसाना के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। लेकिन जब अफसाना गर्भवती हो गई तो सोनू को इसकी जानकारी दी तो सोनू ने अफसाना के साथ मारपीट कर नवंबर 2021 में युवती को नेपाल में छोड़कर दुबई भाग गया।


 इधर अफसाना ने एक सप्ताह पहले एक बच्ची को जन्म दिया और किसी तरह सोनू का पता लगाकर अपनी बहन के साथ साठी गांव पहुंची जहां पहले तो सोनू के परिजनों ने अफसाना को अपनाने से इनकार कर दिया और जब दोनों पहने स्थानिए मुखिया के पास पहुंची तो मामले को सुलझा देने के नाम पर स्थानीए मुखिया पति के साथ-साथ दो अन्य लोगों ने बेतिया में अफसाना की बहन के साथ भी छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास किया। 


फ़िलहाल दोनों बहनें पुलिस की निगरानी में है और एसडीपीओ कुंदन कुमार ने साठी थाना में अफसाना के साथ हुई दरिंदगी के लिए और उसकी बहन के साथ बेतिया में घटी घटना के लिए महिला थाना में केस दर्ज करने का आदेश दिया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दोनों बहनों को अब पुलिस पर ही भरोसा है। दोनों यह उम्मीद लगाए बैठे हैं कि पुलिस उनकी मदद जरूर करेगी और उसे न्याय जरूर मिलेगा।