Hindi News / news / बड़े पैमाने पर बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी...

बड़े पैमाने पर बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना

1st Bihar Published by: Updated Sep 02, 2021, 10:37:33 PM

बड़े पैमाने पर बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना

- फ़ोटो

PATNA : आईएएस अधिकारियों के बाद राज्य सरकार ने अब बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। सरकार ने कुल 85 अधिकारियों का तबादला किया है। जबकि वेटिंग फ़ॉर पोस्टिंग में चल रहे दो अधिकारियों को भी नई जगह पर तैनाती दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। 


नालंदा के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार पटना के संयुक्त आयुक्त सह सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार बनाए गये हैं, अरवल के उप विकास आयुक्त राजेश कुमार बने शेखपुरा के बंदोवस्त पदाधिकारी, बेतिया के उप विकास आयुक्त रविन्द्र नाथ प्रसाद बने मधेपुरा के अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी, सहरसा के उप विकास आयुक्त राजेश कुमार सिंह बने भवन निर्माण विभाग पटना के संयुक्त सचिव, मधुबनी के उप विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह पटना के अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण सह जिला लोक शिकायत पदाधिकारी बनाए गये हैं। भागलपुर के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बने सहरसा के अपर समाहर्ता।  तबादले की पूरी लिस्ट देखिए...