ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

बड़े भाई की साली से शादी करना चाहता था भाई, मना करने पर छोटे भाई ने मार दी गोली

BHAGALPUR: एक लड़की के चक्कर में छोटा भाई बना बड़े भाई का दुश्मन। बड़े भाई की साली से छोटा भाई प्यार करता था उससे शादी करना चाहता था लेकिन बड़ा भाई इस शादी के पक्ष में नहीं था

बड़े भाई की साली से शादी करना चाहता था भाई, मना करने पर छोटे भाई ने मार दी गोली
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BHAGALPUR: एक लड़की के चक्कर में छोटा भाई बना बड़े भाई का दुश्मन। बड़े भाई की साली से छोटा भाई प्यार करता था उससे शादी करना चाहता था लेकिन बड़ा भाई इस शादी के पक्ष में नहीं था। अपने छोटे भाई को समझाना बड़े भाई को भारी पड़ गया। गुस्साएं छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को गोली मार दी। जिसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।


बड़े भाई ने जब कहा कि एक ही घर से दो लड़की नहीं लाओं। हम ऐसा नहीं होने देंगे। बड़े की बात सुनकर छोटा भाई आगबबूला हो गया और पिस्टल निकाला और भाई के सीने में दाग दिया। गोली लगने से बड़ा भाई अचेतावस्था में वही गिर पड़ा जिसके बाद आनन-फानन में परिजन उसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल ले गये। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 


घटना भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के राजगंगापुर की है। जहां रहने वाले नागेश्वर साह के दोनों बेटों के बीच मामूली विवाद हो गया। वह अपनी साली की शादी छोटे भाई से नहीं कराना चाहता था लेकिन छोटा भाई भाभी की बहन से ही शादी करना चाहता है। इसे लेकर घर में आए दिन विवाद हुआ करता था। बड़ा भाई कहता था कि दूसरी लड़की से शादी कर लो लेकिन एक ही घर से दो लड़की नहीं आनी चाहिए। बड़े भाई की बात सुनकर छोटा भाई गुस्से से लाल हो गया। 


दोनों के बीच हाथापाई भी होने लगी। छोटे भाई ने ना आव ना देखा ना ताव पिस्टल निकालकर भाई के सीने में दाग दिया। बड़े भाई को गोली मारने के बाद वह फरार हो गया। इस घटना से घर के लोग भी हैरान हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस गोली मारने वाले छोटे भाई की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस घर से सदस्यों से भी घटना की जानकारी ले रही है। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान है।     



रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता