ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

बंगाल में मणिपुर जैसी घटना, चोरी के आरोप में दो महिलाओं को नंगा कर पीटा

DESK: मणिपुर से 19 जुलाई को दिल को दहला देने वाली घटना का वीडियो सामने आया था। जिसमें दो महिलाओं को सड़क पर नंगा कर घुमाती सैंकड़ों की भीड़ देखी गयी थी। सोशल मीडिया पर इस वीडि

बंगाल में मणिपुर जैसी घटना, चोरी के आरोप में दो महिलाओं को नंगा कर पीटा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: मणिपुर से 19 जुलाई को दिल को दहला देने वाली घटना का वीडियो सामने आया था। जिसमें दो महिलाओं को सड़क पर नंगा कर घुमाती सैंकड़ों की भीड़ देखी गयी थी। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग आक्रोशित हो गये और प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग करने लगे। मणिपुर का यह मामला अभी शांत भी नहीं हुई था कि पश्चिम बंगाल में भी ऐसी ही एक घटना सामने आ गयी। बंगाल में महिला ही बनी महिला का दुश्मन। कई महिलाओं ने मिलकर चोरी के आरोप में दो महिला को नंगा करके पीटा। 


मणिपुर के जैसा पश्चिम बंगाल में भी मामला सामने आया है। जहां चोरी के आरोप में भीड़ ने दो महिलाओं को नंगा करके पीटा गया। पिटाई करने वालों में महिलाएं ही शामिल थी। महिलाओं ने चप्पलों से दोनों आदिवासी महिला की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान शरीर से कपड़े महिलाओं ने ही हटा दिया। घटना मालदा के बामनगोला थाने के पाकुआ हाट की बतायी जा रही है। यह वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 


ममता बनर्जी के राज्य में आदिवासी समाज की दो महिला को चोरी के आरोप में नंगा कर पीटा गया। उनके साथ बदतमीजी की गयी। बदतमीजी करने वालों में महिलाएं ही शामिल है। घटना 19 जुलाई की बतायी जा रही है लेकिन वीडियो 22 जुलाई को सामने आया तो हड़कंप मच गया। 


वायरल इस वीडियो में यह दिख रहा है कि महिलाओं का ग्रुप दो आदिवासी महिला को घेरे हुए हैं। दोनों के पकड़े फाड़ कर नंगा कर दिया गया सके बाद बाल खींचकर चप्पलों से पिटाई की गयी। यह सब होता देख भीड़ में खड़े बुद्धिजीवी लोग मूकदर्शक बने तमाशा देख रहे थे। अब देखना यह होगा कि इस मामले में पुलिस क्या कार्रवाई कर पाती है। 

टैग्स