1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 24, 2019, 2:58:11 PM
- फ़ोटो
BUXAR : बिहार में बढ़ते अपराध का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त की बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है बक्सर जिले से जहां अपहरण कर एक मासूम बच्चे की हत्या कर दी गई है. बच्चे के शव को एक खंडहर से बरामद किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी वारदात जिले के डुमराव थाना इलाके की है. जहां अपहृत बच्चे की अपराधियों ने हत्या कर दी है. मिली जानकारी के मुताबिक 12 दिन पहले मासूम का अपहरण हो गया था. इसकी शिकायत परिजनों ने थाने में कराई थी. जिसके बाद पुलिस अपहृत बच्चे की तलाश में जुटी हुई थी. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है. डुमराव थानाध्यक्ष ने बताया कि बच्चे की शव को पावर हाउस इलाके के पीछे स्थित एक खंडहर से बरामद किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. परिजनों से भी मामले की पूरी जानकारी ली जा रही है.