ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

बेखौफ अपराधियों की करतूत: पटनासिटी में युवक को मारी गोली, गोपालगंज में बैंक लूटने की कोशिश

DESK: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पटनासिटी में जहां अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार

बेखौफ अपराधियों की करतूत: पटनासिटी में युवक को मारी गोली, गोपालगंज में बैंक लूटने की कोशिश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पटनासिटी में जहां अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी वही गोपालगंज में उत्कर्ष बैंक में घुसकर लूटपाट की कोशिश की गयी। 


सबसे पहले बात पटना सिटी की करते है। घटना बाइपास थाना क्षेत्र के रानीपुर चकिया इलाके की है जहां बेखौफ अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। गोली लगने से घायल व्यक्ति की हालत गंभीर है जिसे आनन-फानन में लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है। अपराधियों ने गोली क्यों मारी इसका पता लगाने में पुलिस जुटी है। घायल युवक की पहचान भी की जा रही है।


वही गोपालगंज में भी अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। बाइक सवार अपराधियों ने उत्कर्ष बैंक में घुसकर लूटपाट की कोशिश की। चार की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने लॉकर का चाबी नहीं देने पर बैंक के कर्मचारियों की पिटाई कर दी। वही बैंक कर्मियों का मोबाइल लेकर अपराधी फरार हो गये। बैंक कर्मियों की सूझबूझ से लूट की बड़ी घटना टल गयी। घटना की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गयी है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी को खंगालने में जुटी है। यह मामला भोरे थाना क्षेत्र के भोरे बाजार स्थित उत्कर्ष बैंक का है।