1st Bihar Published by: Updated May 12, 2022, 8:59:16 AM
- फ़ोटो
GOPALGANJ: खबर गोपालगंज की है, जहां शहर के नगर थाना क्षेत्र के सरेया मुहल्ले में स्थित वाटर प्लांट में घुसकर एक चोर बैग से मोबाइल और रुपये लेकर फरार हो गया। लेकिन ये पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गया। इस मामले की जानकारी नगर थाना को दी गई। मौके पर पहुंचे नगर इंस्पेक्टर ललन कुमार ने जांच के बाद आरोपी युवक को पकड़ लिया। हालांकि, बाद में पकड़ा गया आरोपी युवक पैसे और मोबाइल लौटा दिए। जिसके बाद पुलिस ने दोबारा चोरी नहीं करने की हिदायत देते हुए पीआर बांड पर छोड़ दिया।
यह घटना नगर थाना क्षेत्र के सरेया मोहल्ला का है। जहां राहुल कुमार का पानी प्लांट चल रहा था। किसी को आसपास न देखकर युवक दबे पांव से बैग के पास पहुंच गया। फिर बैग से पैसा और मोबाइल निकाल कर अपने पेंट के अंदर छिपा लिया। आरोपी युवक ने इस वारदात को 44 सेकेंड में अंजाम दिया है। पीड़ित पानी प्लांट के संचालक राहुल के अनुसार, 10 हजार रुपये और मोबाइल की चोरी की गयी।
इस मामले में नगर थाने में सूचना दी गयी। नगर इंस्पेक्टर ललन कुमार ने इस वारदात ने तुरंत बाद ही आरोपी युवक को अपने शिकंजे में ले लिया। युवक ने अपना गुनाह काबुल लिया, जिसके बाद उसे कड़ी हिदायत देकर पीआर बांड पर छोड़ दिया।