ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

अचानक दो पार्ट में बंटी मालगाड़ी, ड्राइवर की सूझ-बूझ से टला बड़ा हादसा

BAGAHA: बगहा में बड़ा ट्रेन हादसा टल गया। ड्राइवर की सूझ-बूझ से ट्रेन को डिरेल होने से बचाया गया। कपलिंग में गड़बड़ी के कारण मालगाड़ी दो भाग में बंट गयी जिसके कारण काफी देर तक मुजफ

अचानक दो पार्ट में बंटी मालगाड़ी, ड्राइवर की सूझ-बूझ से टला बड़ा हादसा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BAGAHA: बगहा में बड़ा ट्रेन हादसा टल गया। ड्राइवर की सूझ-बूझ से ट्रेन को डिरेल होने से बचाया गया। कपलिंग में गड़बड़ी के कारण मालगाड़ी दो भाग में बंट गयी जिसके कारण काफी देर तक मुजफ्फरपुर-गोरखपुर रेलखंड पर रेल परिचालन बाधित हो गया। 


बताया जाता है कि मालगाड़ी नरकटियागंज से बगहा जा रही थी तभी दो बोगी के बीच कपलिंग पिन टूटकर गिर गई। जिसके बाद मालगाड़ी के डिब्बे एक दूसरे से अलग हो गये। ड्राइवर ने ट्रेन की रफ्तार कम कर दी जिसके कारण ट्रेन डिरेल होने से बच गयी। ड्राइवर ने अपने सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बचा लिया। 


जिसके बाद ड्राइवर ने इस घटना की सूचना रेलवे के अधिकारियों को दी गयी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मचारियों ने अलग हुई बोगी को जोड़ा। जिसके बाद मालगाड़ी को रवाना किया गया। वही अन्य ट्रेनों का भी परिचालन शुरू किया गया। इस दौरान कई ट्रेने जहां की तहां खड़ी थी। यात्रियों को समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर ट्रेन को क्यों रोका गया है? कुछ देर बाद यात्रियों को इस घटना की जानकारी हुई। मालगाड़ी को आगे भेजने के बाद ही अन्य गाड़ियों का परिचालन शुरू किया गया।