ब्रेकिंग
बेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

बड़ी खबर : बीमा भारती ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, रुपौली विधानसभा सीट पर होगा उपचुनाव

PATNA : पूर्णिया के रुपौली से जनता दल यूनाइटेड की विधायक और राज्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मंत्री रह चुकीं बीमा भारती ने जदयू से इस्तीफा देने के बाद अब विधायक पद से

बड़ी खबर : बीमा भारती ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, रुपौली विधानसभा सीट पर होगा उपचुनाव
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : पूर्णिया के रुपौली से जनता दल यूनाइटेड की विधायक और राज्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मंत्री रह चुकीं बीमा भारती ने जदयू से इस्तीफा देने के बाद अब विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही चुनाव आयोग की तरफ से उनके इस्तीफे को मंजूर कर लिया गया है और इसके बाद विधानसभा सचिवलाय से इसको लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। लिहाजा,अब रुपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव करवाए जाएंगे। 


दरअसल, कुछ दिन पहले ही बीमा भारती ने जदयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद वह राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष  तेजस्वी यादव की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण की थी। उसके बाद उन्हें लोकसभा का टिकट भी दे दिया गया और वह पूर्णिया लोकसभा सीट से महागठबंधन की कैंडिडेट बनाई गई। जबकि इस सीट पर पप्पू यादव कांग्रेस की तरफ से पहले से दावेदारी ठोक रहे थे। राजद के इस फैसले से पप्पू यादव को निराशा हाथ लगी और उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का निर्णय ले लिया। 


मालूम हो कि, इससे पहले तीन मार्च को बीमा भारती पूर्णिया की बेटी है और इन्होंने पूरे पूर्णिया की सेवा करने के लिए अपना विधायक का पद त्याग दिया था। आप अपनी बेटी को आशीर्वाद देकर लोकसभा के चुनाव में जीत हासिल करवाएं। यह तमाम बातें पूर्व डिप्टी सीएम तथा राजद के नेता तेजस्वी यादव ने रंगभूमि मैदान में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा। 


उधर, तेजस्वी यादव ने कहा कि बीमा भारती के पति तथा बेटे को जेल में डाला गया है।इनके सास-श्वसुर की हत्या कर दी गई। यह आपसे आशीर्वाद मांग रही है। इनके साथ हुए अपमान का जवाब इन्हे वोट देकर और जिताकर लोकसभा में भेजें। इन्होंने राजद के लिए त्याग किया है तो हमलोगो ने भी टिकट देकर इनको मजबूत करने का काम किया है।