1st Bihar Published by: Updated Jan 13, 2022, 1:02:39 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त बड़ी खबर राजधानी पटना के बिहटा से आ रही है जहां नई दिल्ली से पटना आ रही मगध एक्सप्रेस की एक बोगी में आग लग गई है. जानकारी के अनुसार गुरुवार को गाड़ी बिहटा स्टेशन से गुजर रही थी इसी दौरान ट्रेन में शार्ट सर्किट से आग लग गई.
वहीं आग लगते ही गाड़ी में सवार यात्रियों में अफरा तफरी मच गई. जहां ट्रैन को बिहटा स्टेशन पर खड़ी कर आग पर काबू पाया गया. अगलगी में गाड़ी के D1 कोच को मामूली रूप से क्षति पहुंची है. क्योंकि आग को समय रहते काबू में कर लिया गया था. बताया जाता है कि दोपहर के 12 बजकर 5 मिनट में आग लगने की सूचना मिली थी जिसके बाद तुरंत रेलवे के कर्मचारियों ने इस पर तुरंत ही काबू पा लिया.
लेकिन आग लगने से यात्रियों में दहशत का माहौल कायम हो गया. दानापुर के डीआरएम ने इस मामले में बताया कि कुछ देर बाद ही ट्रेन को गंत्वय के लिए रवाना कर दिया गया. फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित बताए जाते हैं और टेक्निकल जांच के बाद बिहटा से गाड़ी पटना के लिए खोली जाएगी.