1st Bihar Published by: Updated Jan 06, 2020, 9:25:48 AM
- फ़ोटो
PATNA: देश की बढ़ती जनसंख्या पर एक बार फिर से केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह का गुस्सा फूटा है। जनसंख्या नियंत्रण के मुद्दे को गिरिराज सिंह ने उठाते हुए इसे कंट्रोल करने की बात दुहराई है। गिरिराज सिंह ने बढ़ते पॉपुलेशन को विकास में बाधा बताया है।
ट्वीट करके गिरिराज सिंह ने जनसंख्या पर नियंत्रण करने की जरूरत बताई है। गिरिराज सिंह ने बढ़ती जनसंख्या को देश के विकास में बाधा बताया है। उन्होंने कहा है कि बढ़ती जनसंख्या एक विकट समस्या बन गई है, जिसका समाधाना निकालना जरूरी है।
अपने ट्वीट में गिरिराज सिंह ने लिखा है कि, देश की बढ़ती हुई जनसंख्या एक विस्फोट समस्या बन गई है..अब तो सभी लोग इसे स्वीकारने भी लगे है। जनसंख्या नियंत्रण.. विकास और सामाजिक समरसता के किये जरूरी है। 1 जनवरी को हिंदुस्तान में 67385 बच्चे पैदा हुए और यह एक विश्व रिकॉर्ड है।