ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

मुख्यमंत्री के गृह जिले में प्रशांत किशोर की जनसभा, PK बोले..मोदी जी भी नीतीश चचा के लिए वोट मांगने आएं तो मत देना

'बिहार बदलाव यात्रा' के तहत नालंदा पहुंचे प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब जनता बदलाव चाहती है और इस बार नीतीश कुमार को विदाई देने का मूड बना चुकी है।

Bihar
नीतीश पर हमला
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NALANDA: बिहार में संपूर्ण क्रांति और व्यवस्था परिवर्तन के उद्देश्य से शुरू की गई 'बिहार बदलाव यात्रा' के तहत आज जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर नालंदा और नवादा के एक दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने नालंदा जिले के एकंगसराय स्थित श्री सुखदेव हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित बिहार बदलाव सभा को संबोधित किया।


जनसभा को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में उन पर हमला बोला और कहा कि चुनाव से पहले मुख्यमंत्री झूठा नियुक्ति पत्र बांट रहे हैं। लेकिन अब बिहार की जनता बदलाव चाहती है, अफसरों के राज से मुक्ति चाहती है। इस बार बिहार की जनता और उनके साथ-साथ नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा की जनता ने भी उनकी विदाई की तैयारी कर ली है।


इसके साथ ही उन्होंने नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव का कलम बांटना वैसा ही है जैसे जंगल में शेर दूध बांटने लगे। अगर जंगल में शेर दूध बांटता है तो इसका मतलब है कि वो दूध दिखाकर आपका शिकार करने वाला है। उसी तरह तेजस्वी यादव कलम दिखाकर बिहार की जनता को बर्बाद करने वाले हैं। तेजस्वी यादव कलम वाले लोग नहीं हैं, ये सब कट्टा वाले लोग हैं। मुख्यमंत्री के गृह जिले में प्रशांत किशोर की सभा में लोगों ने कहा नीतीश कुमार को बाय-बाय, PK बोले - मोदी जी भी नीतीश चचा के लिए वोट मांगने आएं तो मत दीजिए 


प्रशांत किशोर ने पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वोट बिहार के लोगों का है, इसलिए फैक्ट्री भी बिहार में लगनी चाहिए। जब उन्होंने लोगों से पूछा कि फैक्ट्री गुजरात में लगनी चाहिए या बिहार में, तो लोगों ने एक स्वर में कहा कि फैक्ट्री अब गुजरात में नहीं, बल्कि बिहार में लगनी चाहिए।


प्रशांत किशोर ने जब लोगों से पूछा कि क्या वे नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं या इस बार उन्हें बाय-बाय कहना चाहते हैं, तो सभा में मौजूद हजारों लोगों ने हाथ उठाकर कहा कि इस बार नीतीश कुमार को बाय-बाय कर देना चाहिए। इस बार अगर प्रधानमंत्री मोदी भी उनके लिए वोट मांगें तो भी उन्हें वोट नहीं देना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार बिहार में जनता का राज स्थापित होना चाहिए, न कि लालू, नीतीश या मोदी का राज।

 मुख्यमंत्री के गृह जिले में प्रशांत किशोर की जनसभा, PK बोले..मोदी जी भी नीतीश चचा के लिए वोट मांगने आएं तो मत देना

टैग्स