ब्रेकिंग
बिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआतबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआत

BIHAR CRIME: लालगंज में चेन लूटने का विरोध किया तो मारी गोली, युवक की हालत गंभीर, इलाके में दहशत

बिहार के लालगंज में चेन लूट के दौरान अपराधियों ने युवक को गोली मार दी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है, परिजन मामले की जांच की मांग कर रहे हैं।

Bihar
अपराधियों में पुलिस का डर खत्म
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की घटना को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि इनमें पुलिस का डर खत्म हो गया है। ताजा मामला लालगंज थाना क्षेत्र के पोझिया की है जहां सोने का चेन लूटने के दौरान अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजन पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 


 घटना के संबंध में बताया जाता है कि करतहा थाना क्षेत्र के लौतन निवासी विपिन सिंह के बेटे परिवार के अन्य लोगों के साथ लालगंज में श्राद्ध कर्म का सामान खरीदने गये थे। खरीदारी कर वो लौतन लौट रहे थे तभी एक अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधी पोझिया में विपिन सिंह की बहन पिंकी देवी को रोका और उसके गले से सोने की चेन छीनने लगा। गले से चेन छीनते देख भतीजा गुलशन जब फुआ को बचाने गया तो अपराधियों ने गुलशन को गोली मार दी। जिसमें गुलशन बुरी तरह घायल हो गया।


 गोली गुलशन के कमर से होते हुए पेट से निकल गया। जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही लालगंज सदर टू एसडीपीओ गोपाल मंडल और लालगंज थानाध्यक्ष संतोष कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को लालगंज रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। घायल खतरे से बाहर बताया जा रहा है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता