ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

Bihar News: बिहार के इस जिले में बड़ा हादसा, आइसक्रीम फैक्ट्री में गैस टंकी फटने से शख्स की मौत; जोरदार धमाके से दहला इलाका

Bihar News: गोपालगंज के मीरगंज में एक आइसक्रीम फैक्ट्री में गैस टंकी फटने से बड़ा हादसा हो गया। विस्फोट में एक मिस्त्री की मौत हो गई जबकि अन्य मजदूर बाल-बाल बच गए। धमाके की आवाज दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के गोपालगंज में आइसक्रीम फैक्ट्री में गैस टंकी फटने से एक मिस्त्री की मौत हो गयी। जोरदार धमाके के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के लाइन बाजार स्थित एक आइसक्रीम फैक्ट्री की है। 


मृतक की पहचान अरुण पाल के रूप में हुई है। मृतक पश्चिम बंगाल का रहने वाला था और मीरगंज के वार्ड नंबर 6 में किराए के मकान में रहता था। बताया जाता है कि शनिवार को मीरगंज थाना के लाइन बाजार स्थित आइसक्रीम फैक्ट्री में कुछ तकनीकी खराबी आ गयी। जिससे मरम्मत करने के लिए मीरगंज से मिस्त्री अरुण पाल को बुलाया गया। 


मिस्त्री के द्वारा गैस की टंकी में गैस भरने के दौरान अचानक गैस टंकी में जोरदार विस्फोट हो गया। जिससे अरुण पाल की मौके पर ही मौत हो गयी। हालांकि हादसे के वक्त मौके पर मौजूद दूसरे मजदूर बाल-बाल बच गये। विस्फोट इतना तगड़ा था कि इसकी आवाज करीब दो किलोमीटर तक सुनाई दिया।इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मीरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अरुण पाल आइसक्रीम फैक्ट्री में सिलेंडर फटने से इनकी मौत हो गयी।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता