1st Bihar Published by: Updated Thu, 03 Oct 2019 06:17:33 PM IST
- फ़ोटो
PATNA: पटना से एक बड़ी खबर आ रही है. बाढ़ के कारण पटना-गया और पटना- बख्तियारपुर रेल रूटों पर ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया है.
बाढ़ का पानी अब रेलवे ट्रैक के नजदीक पहुंच गया है. जिसके कारण ट्रेनों का परिचान बंद किया गया है.
बताया जा रहा है कि गया रूट में परसा इलाके में ब्रिज संख्या 21 पर पुनपुन नदी के पानी का दबाव है. वही, बिहारशरीफ के बेना के पास पानी के दबाव को देखते हुए एहतियातन ट्रेनों का परिचान बंद कर दिया गया है. बता दें कि कई दिनों से पुनपुन नदी उफान पर है. जिसके कारण सैकड़ों गांवों में बाढ़ का पानी भी घुस गया है.