ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

प्रेमिका को भगाने के लिए उसके घर पहुंचा प्रेमी, इंकार करने पर गोली मारकर कर लिया सुसाइड

DESK: प्रेमिका से मिलने के लिए रात को उसको घर प्रेमी पहुंचा. इस दौरान प्रेमी ने कहा कि चलो हमलोग भाग जाते है. लेकिन प्रेमिका ने भागने से इंकार कर दिया. इस बात से नाराज प्रेमी

प्रेमिका को भगाने के लिए उसके घर पहुंचा प्रेमी, इंकार करने पर गोली मारकर कर लिया सुसाइड
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: प्रेमिका से मिलने के लिए रात को उसको घर प्रेमी पहुंचा. इस दौरान प्रेमी ने कहा कि चलो हमलोग भाग जाते है. लेकिन प्रेमिका ने भागने से इंकार कर दिया. इस बात से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका के घर के दरवाजे पर खुद को गोली मार ली. जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. यह घटना बदायूं के  कठौली गांव की है.

प्रेमी के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

घटना की सूचना मिलने के बाद प्रेमी के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. परिजनों ने प्रेमिका के परिजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है. जिसके बाद प्रेमिका और उसकी बहन को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. परिजनों ने आरोप लगाया है कि प्रेमिका ने प्रेमी को अपने घर बुलाया था. घर बुलाकर हत्या कर दी गई. घटनास्थल से पुलिस ने पिस्टल बरामद किया है.  

पुलिस का दावा-युवक ने किया सुसाइड

घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि अब तक के जांच में यही पता लगा है कि युवक प्रेमिका को रात में ही साथ ले जाने पर अड़ा हुआ था. प्रेमिका के इंकार से परेशान होकर उसने खुद को गोली मार ली. गांव में ऐहतियात के तौर पर पुलिस भी तैनात कर दी है. प्रेमी युगल के बीच कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे. युवक के सुसाइड के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

टैग्स