ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

औरंगाबाद में युवक की गला दबाकर हत्या, नाले के पास फेंका शव

AURANGABAD: औरंगाबाद में अपराधियों ने एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद शव को नाले के पास फेंक दिया। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस पूरे म

औरंगाबाद में युवक की गला दबाकर हत्या, नाले के पास फेंका शव
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

AURANGABAD: औरंगाबाद में अपराधियों ने एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद शव को नाले के पास फेंक दिया। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


घटना दाउदनगर थाना क्षेत्र के जिनोरिया स्थित इंडियन बैंक के पास की है। जहां हत्या के बाद शव को बदमाशों ने नाले के पास फेंक दिया और फरार हो गये। हालांकि मृतक युवक की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की शिनाख्त करने की कोशिश में पुलिस जुट गई है। 


गुरूवार की दोपहर जिनोरिया इंडियन बैंक के पास नाले के पास कुछ लोगों ने युवक के शव को देखा। जहां शौच की मुद्रा में बैठे युवक को जब लोगों ने हिलाया तो वह जमीन पर गिर पड़ा। उसके मुंह से खून निकला हुआ था और गले पर भी जख्म का निशान था। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि गला दबाकर उसकी हत्या की गयी है। 


इसकी सूचना लोगों ने बैंक के स्टाफ को दी। जिसके बाद बैंक के कर्मचारियों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही दाउदनगर थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू की। नाला के पास लाश मिलने की सूचना आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ गयी लेकिन किसी ने भी शव की पहचान नहीं की। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी है।  


रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता