ब्रेकिंग
Bihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्टबिहार में 13 जुलाई से शुरू होगी हेली-टूरिज्म सेवा, ₹2100 में हेलीकॉप्टर जॉय राइड और राजगीर-वाल्मीकिनगर की सैरभरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'Bihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्टबिहार में 13 जुलाई से शुरू होगी हेली-टूरिज्म सेवा, ₹2100 में हेलीकॉप्टर जॉय राइड और राजगीर-वाल्मीकिनगर की सैरभरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'

औरंगाबाद पहुंची लोजपा (रामविलास) की संकल्प यात्रा, लोगों ने गर्मजोशी के साथ किया स्वागत

AURANGABAD: लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी शुक्रवार को पार्टी की संकल्प यात्रा पर औरंगाबाद पहुंचे। यहां उन्होने पार्टी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं क

औरंगाबाद पहुंची लोजपा (रामविलास) की संकल्प यात्रा, लोगों ने गर्मजोशी के साथ किया स्वागत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AURANGABAD: लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी शुक्रवार को पार्टी की संकल्प यात्रा पर औरंगाबाद पहुंचे। यहां उन्होने पार्टी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई की। उन्होंने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि नीतीश सरकार हर मोर्चे पर फेल है। साथ ही बिहार में शिक्षक बहाली पर गंभीर आरोप तक लगाए। कहा कि संकल्प यात्रा के तहत पार्टी की पूरी टीम राज्य के सभी 40 जिलों का भ्रमण कर रही है।


उन्होंने कहा कि यात्रा के माध्यम से संगठन को मजबूत किया जा रहा है। इस कड़ी में आज 24वें जिले के रूप में औरंगाबाद के भ्रमण पर आए है। भ्रमण का उदेश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना है। कार्यक्रम में पार्टी के संसदीय बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधान पार्षद हुलास पांडेय ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की असली ताकत है।


वहीं पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और विधानसभा चुनाव में ओबरा से पार्टी प्रत्याशी रहे डॉ. प्रकाश चंद्रा ने कहा कि लोजपा रामविलास दिन प्रतिदिन मजबूत होती जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में सभी जगह पार्टी के सभी प्रकोष्ठों का गठन कर दिया है। इसी का परिणाम है कि आज एलजेपीआर का औरंगाबाद जिले में सभी पार्टियों से अलग जनाधार दिख रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता एलजेपीआर के जिला संयोजक चंद्रभूषण कुमार सिंह उर्फ सोनू सिंह ने की।

टैग्स