ब्रेकिंग
हर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार के समस्तीपुर में बड़ा हादसा: बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का स्लैब गिरा, 6 मजदूर घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: लापता वाहन चालक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; हिरासत में तीन युवकभारत सरकार ने टेलीग्राम को भेजा नोटिस, पायरेसी को लेकर मांगा जवाब; 15 दिन का दिया समयहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार के समस्तीपुर में बड़ा हादसा: बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का स्लैब गिरा, 6 मजदूर घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: लापता वाहन चालक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; हिरासत में तीन युवकभारत सरकार ने टेलीग्राम को भेजा नोटिस, पायरेसी को लेकर मांगा जवाब; 15 दिन का दिया समय

मतगणना केंद्र के पास लगी भीड़ को जब पुलिस ने हटाया, तब उग्र लोगों ने कर दिया पथराव

KISHANGANJ: किशनगंज के बाजार समिति प्रांगण में पोठिया प्रखंड के पंचायत चुनाव के मतगणना कार्य संपन्न हो गया। मतगणना के दौरान आज सड़क पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिसे देखते हुए मतगणन

मतगणना केंद्र के पास लगी भीड़ को जब पुलिस ने हटाया, तब उग्र लोगों ने कर दिया पथराव
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KISHANGANJ: किशनगंज के बाजार समिति प्रांगण में पोठिया प्रखंड के पंचायत चुनाव के मतगणना कार्य संपन्न हो गया। मतगणना के दौरान आज सड़क पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिसे देखते हुए मतगणना केंद्र के आस-पास से लोगों को हटाया गया। लेकिन इस दौरान कुछ लोग उग्र हो गये और पुलिस पर पथराव करने लगे।


 इस दौरान आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गये। जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस बल के साथ एसपी कुमार आशीष पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को मौके से खदेड़ दिया। इस दौरान पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया। 


वही माइकिंग के जरीये एसपी कुमार आशीष ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। लोगों को कानून को हाथ में लेने से मना किया। एसपी ने कहा कि यदि लोग ऐसा करेंगे तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्थिति नियंत्रित होने तक एसपी मौके पर डटे रहे। एसपी कुमार आशीष ने कहा कि कुछ शरारती तत्वों ने पुलिस पर पथराव किया है जिसमें कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।