ब्रेकिंग
बिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंप

आतंकियों से मुठभेड़ में झारखंड का लाल हुआ शहीद, सीएम हेमंत सोरेन ने जतायी संवेदना

SAHEBGANJ : कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ में झारखंड का लाल शहीद हो गया है। कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के मालबाग इलाके में देर रात हुए सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच हुए मुठभेड़ में साहेबगंज के कुलदी

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

SAHEBGANJ : कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ में झारखंड का लाल शहीद हो गया है। कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के मालबाग इलाके में देर रात हुए सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच हुए मुठभेड़ में साहेबगंज के कुलदीप उरांव शहीद हो गये। झारखंड के मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन ने शहीद के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। 


कुलदीप सीआरपीएफ की 118वीं बटालियन में पोस्टेड थे, और झारखंड के साहेबगंज जिले के निवासी थे।बताया जा रहा है कि  श्रीनगर के मालबाग इलाके में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर इलाके की  घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाईं।आतंकियों की ओर से किए गये फायरिंग में सीआरपीएफ के तीन जवान जख्मी हो गये जिसमें कुलदीप उरांव भी शामिल थे।  घायल जवानों को 92-बेस सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल सीआरपीएफ जवान कुलदीप ने अस्पताल में ही अंतिम सांसे लीं। 


कुलदीप के पिता घनश्याम उराव सीआरपीएफ के रिटायर्ड जवान हैं। कुलदीप की पत्नी कोलकाता पुलिस में कॉन्स्टेबल है। कुलदीप के दो छोटे बच्चे हैं जो अपने मां के साथ कोलकाता में रहते हैं। साहेबगंज में उनके पिता और भाई रहते हैं। शहीद के पिता घनश्याम उरांव ने कहा कि सीआरपीएफ में मैंने भी सेवा की है और मेरे बेटा भी सीआरपीएफ में सेवा करते हुए शहीद हुआ है। इस बात का हमें गर्व है, लेकिन सरकार को आतंकवादी घटनाओं से सबक लेते हुए कोई स्थाई निदान करना चाहिए, ताकि हमारे वीर जवान इस तरह शहीद ना हो। 


वहीं झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने शहीद कुलदीप उरांव की शहादत पर ट्वीट कर लिखा है कि जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आतंकियों से लोहा लेते हुए झारखंड के लाल सीआरपीएफ जवान कुलदीप उरांव शहीद हो गए। परमात्मा शहीद कुलदीप की आत्मा को शांति प्रदान कर परिवार जनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।