Giriraj Singh on Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर पर बोले गिरिराज; सेना ने मां-बहनों के सिंदूर की लाज रखी, पाकिस्तान को मिला करारा जवाब BLA Attack On Pakistan: भारत का साथ देने मैदान में उतरे बलोच लड़ाके, 14 पाकिस्तानी सैनिकों को किया जहन्नुम रवाना Bihar News: पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, तीन बार से अधिक फेल होने पर भी परीक्षा दे सकते ये उम्मीदवार Bihar News: इंजीनियरिंग छात्र की सड़क हादसे में मौत के बाद बवाल, छात्रों ने लगाई आग, होम सेंटर की मांग पर अड़े Firing during dance: बार बालाओं के नाच में हर्ष फायरिंग में बुजुर्ग की मौत, दो बच्चे घायल, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप Road Accident: सड़क हादसे में बिहार के प्रसिद्ध डॉक्टर की मौत, बेटे और पत्नी की हालत गंभीर Shashi Tharoor Praise, Operation Sindoor: सिंदूर ऑपरेशन के बाद कांग्रेस नेता शशि थरूर हुए मोदी और सेना के मुरीद KKRvsCSK: MS Dhoni ने बना दिया ऐसा महारिकॉर्ड, जिसे अब कोई नहीं तोड़ सकता, बने ऐसा करने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज Morning routine for stress free life: सुबह की ये 8 आदतें बदल देंगी आपकी ज़िंदगी, बढ़ेगा फोकस और मिलेगी सफलता Mock Drill: बिहार के 6 जिलों में सफल रहा मॉक ड्रिल, समीक्षा के बाद अब है इन जिलों की बारी
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Wed, 20 Mar 2024 11:16:00 AM IST
- फ़ोटो
PATNA: बिहार के कुख्यात अशोक महतो ने 62 साल की उम्र में इंजीनियर लड़की से शादी रचा ली है। खरमास के महीने में अशोक महतो ने पटना के मंदिर में शादी रचाई है। उम्र के इस पड़ाव में शादी के पीछे की वजह सियासी है। अशोक महतो ने अपनी पत्नी को मुंगेर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाने की तैयारी की है। कहा जा रहा है कि महागठबंधन के टिकट पर अशोक महतो ललन सिंह के खिलाफ अपनी पत्नी को चुनावी मैदान में उतार सकता है। से वही अशोक महतो है, जिसके ऊपर खाकी: द बिहार चैप्टर नाम की वेब सीरिज बन चुकी है।
दरअसल, अपराध और अपराधियों की अंतिम शरणस्थली राजनीति को ही माना जाता है। बिहार की सियासत में ऐसे कई राजनेता हैं जो आपराधिक पृष्ठभूमि से आते हैं। ऐसे लोग अपनी आपराधिक छवी को ठीक करने के लिए अक्सर राजनीति का सहारा लेते हैं। अब जब लोकसभा का चुनाव होने वाला है तो एक बार फिर से इस तरह की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। लोकसभा चुनाव इसको लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं और हर कोई अपनी-अपनी गोटी सेट करने में लगा हुआ है।
बिहार के मोस्ट वांटेड क्रिमिनल में शुमार अशोक महतो ने भी कुछ इसी तरह की तैयारी की है। अशोक महतो नवादा जेल ब्रेक कांड समेत कई संगीन मामलों में संलिप्त रहा है और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले चल रहे हैं। पिछले साल जेल से रिहा होने के बाद अब अशोक महतो राजनीति में उतरने का मन बना लिया है। मुंगेर लोकसभा सीट से जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह के खिलाफ ताल ठोकने के लिए अशोक महतो ने आरजेडी से संपर्क साधा है।
अशोक महतो ने कुछ दिन पहले ही आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद से मुलाकात की थी और लोकसभा चुनाव लड़ने की ईच्छा जाहिर की थी। जिसके बाद लालू प्रसाद ने अशोक महतो को सलाह दी थी कि सजायाफ्ता होने के कारण वह चुनाव नहीं लड़ सकता है, इसलिए पहले वह शादी रचा ले। लालू की सलाह पर आखिरकार कुख्यात अशोक महतो ने 62 साल की उम्र में उसने लखीसराय की रहने वाली 46 वर्षीय अनिता कुमारी से शादी रचा ली है। अशोक महतो ने मंगलवार को खरमास के महीने में पटना के करौटा मंदिर में अनिता के साथ सात फेरे लिए।
अशोक महतो की शादी की तस्वीरे सामने आने के बाद सियासत गर्म हो गई है। कुख्यात अशोक महतो आरजेडी के टिकट पर मुंगेर लोकसभा सीट से अपनी पत्नी अनिता को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी की है। मुंगेर की सीट जेडीयू के कोटे में है। इस संसदीय सीट से जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह दो बार से जीतते आए हैं और इस बार भी मुंगेर की सीट से ही चुनाव लड़ने वाले हैं।
अगर कुख्यात अशोक महतो की पत्नी अनिता देवी मुंगेर सीट से लोकसभा का चुनाव मैदान में उतरती हैं तो जेडीयू को कड़ी टक्कर मिलने की संभावना है। इससे पहले सीवान के बाहुबली अजय सिंह ने खरमास के महीने में कविता सिंह से शादी की थी। अजय सिंह की पत्नी कविता सिंह फिलहाल सीवान से जेडीयू की सांसद हैं।