1st Bihar Published by: Ramesh Rai Updated Oct 16, 2019, 6:11:06 PM
- फ़ोटो
SAMASATIPUR: महागठबंधन की चुनावी सभा में तेजस्वी यादव नहीं पहुंचे. कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार डॉ अशोक कुमार के लिए सभा का आयोजन किया गया था. तेजस्वी के नहीं पहुंचने से लोगों में मायूसी थी.
यह सभा समस्तीपुर लोक सभा के सिंघिया में निर्धारित थी. करीब तीन घंटे तक सभा में मौजूद भारी भीड़ से यह कहा गया कि अब आने वाले है. लेकिन अंत में मंच से यह घोषणा कर दी गई कि हेलीकॉप्टर में खराबी की वजह से नहीं आ पाएंगे.
काफी सुदूर देहाती इलाके में खासकर हेलीकॉप्टर को देखने के लिए भीड़ आई थी. कुछ महिलाओं ने गुस्से में कहा कि लालू प्रसाद के बेटा आने वाले थे, लेकिन नहीं आए. सुबह से हमलोगों को रोककर रखा गया था. यहां के नेता उनके जहाज से आने की बात कर रहे थे, लेकिन एक ट्रैक्टर तक नहीं आया.