1st Bihar Published by: K K Singh Updated Nov 12, 2019, 2:36:18 PM
- फ़ोटो
ARA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से जहां एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. टायर फटने से एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई. जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई. जबकि चार महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गईं. जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घटना भोजपुर जिले के बिहियां थाना इलाके की है. जहां डुमरिया गांव में झौआ के पास टायर फटने से एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई. घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि चार महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गईं. मिली जानकारी के मुताबिक सभी लोग ब्रम्हपुर से गंगा स्नान कर घर लौट रहे थे.
घटना से मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने फौरन घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल जख्मियों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.