Hindi News / news / आरा में पुलिस टीम पर हमला, कई पुलिस वाले गंभीर रुप से घायल,...

आरा में पुलिस टीम पर हमला, कई पुलिस वाले गंभीर रुप से घायल, 2 राइफल भी छीना

1st Bihar Published by: Chandan Kumar Updated Jan 16, 2020, 7:27:00 AM

आरा में पुलिस टीम पर हमला, कई पुलिस वाले गंभीर रुप से घायल, 2 राइफल भी छीना

- फ़ोटो

ARA : बड़ी खबर आरा से है, जहां शराब के लिए छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर तस्करों ने हमला बोल दिया. जिसमें कई जवान गंभीर रुप से घायल हो गए. वहीं इस दौरान हमलाबरों ने पुलिस से 2 राइफल भी छीन लिया है. 

घटना मुफस्सिल थाना इलाके के कौशिक दुलारपुर गांव की है. हमले में गंभीर रुप से घायल पुलिस जवानों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. 

खबर के मुताबिक बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली की दुलारपुर गांव में अवैध रुप से शराब की तस्करी की जा रही है. जिसके बाद पुलिस मौके पर छापेमारी करने पहुंची, तभी शराब तस्करों ने पुलिस की टीम पर हमला बोल दिया, जिसमें कई जवान गंभीर रुप से घायल हो गया.